{"_id":"5e84017d8ebc3e78c00d08e6","slug":"electricity-bills-can-be-deposited-by-30-april","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 30 अप्रैल तक जमा किए जा सकेंगे बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 30 अप्रैल तक जमा किए जा सकेंगे बिजली बिल
Thu, 02 Apr 2020 02:09 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 02 Apr 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन को देखते हुए पावर कारपोरेशन ने 1 मार्च से 14 अप्रैल के बीच बने या बनने वाले बिजली बिलों के भुगतान की तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
प्रमुख सचिव ऊर्जा व पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि कोरोना प्रकोप की वजह से बहुत से उपभोक्ता मार्च में बने बिल जमा नहीं कर सके हैं।
इसी तरह 14 अप्रैल तक भी बहुत से उपभोक्ताओं के बिल बनेंगे। ये सभी उपभोक्ता 30 अप्रैल तक बिना किसी विलंब सरचार्ज के अपना बिल जमा कर सकेंगे। उपभोक्ताओं
को देय तिथि तक मिलने वाली एक प्रतिशत छूट का लाभ भी मिलेगा।
आसान किस्त योजना भी 30 अप्रैल तक बढ़ी
किसानों की सहूलियत के लिए ऊर्जा विभाग ने किसान आसान किस्त योजना 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। यह योजना 31 मार्च को खत्म हो रही थी। गौरतलब है कि निजी नलकूपों पर बकाया बिलों के भुगतान के लिए 1 फरवरी 2020 से आसान किस्त योजना शुरू की थी।

Trending Videos
इस योजना का लाभ लेने वाले किसानों का 31 जनवरी 2020 तक का ब्याज माफ करने का प्रावधान किया गया है। किसानों को छह आसान किस्तों में बकाया भुगतान की सुविधा दी गई है। अब तक 3,61,215 किसान इस योजना का लाभ ले चुके हैं। कोरोना के कारण राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने सरकार से आसान किस्त योजना की अवधि बढ़ाने की मांग की थी।