फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity bills are being taken from April from farmers.

UP: अप्रैल से बिल माफी, वसूली अक्तूबर तक की... जमा करने को लेकर उपकेंद्रों पर हो रही नोकझोंक

Fri, 15 Dec 2023 07:46 PM IST
ishwar ashish चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 15 Dec 2023 07:46 PM IST
सार

नलकूप का बिल माफ करने का शासनादेश जारी नहीं किया गया है। तर्क दिया जाता है कि जितना बिल दिख रहा है, उसे जमा करें। हालांकि, बिल जमा करने को लेकर उपकेंद्रों पर जमकर नोकझोंक हो रही है।

विज्ञापन
Electricity bills are being taken from April from farmers.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अप्रैल से किसानों के बिजली बिल माफी की घोषणा की गई है, जबकि वसूली अक्तूबर तक की हो रही है। इसको लेकर किसान व बिल जमा करने में लगे कर्मचारियों के बीच उपकेंद्रों पर नोकझोंक हो रही है। वहीं, विभागीय अफसर इसके पीछे तकनीकी गड़बड़ी का हवाला दे रहे हैं।

विज्ञापन


किसानों के लिए अप्रैल से निजी नलकूप बिल माफी की घोषणा की गई है। इसके तहत कृषि विभाग ने निजी नलकूप को मुफ्त बिजली देने के लिए ऊर्जा विभाग को 900 करोड़ का बजट भी दे दिया है। इस बीच एकमुश्त समाधान योजना शुरू हो गई है। किसान बिल जमा करने के लिए उपकेंद्र पर पहुंच रहा है तो उससे अक्तूबर तक का बिल लिया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नमो एप के जरिये कार्यकर्ता तैयार करेगी भाजपा, प्रत्येक लाभार्थी को विकसित भारत एंबेसडर बनाने की है तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा के लिए बनीं कमेटियां, हर जिले के प्रभारी बनाए गए


सूत्र बताते हैं कि अभी तक अप्रैल से नलकूप का बिल माफ करने का शासनादेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में कॉर्पोरेशन ने विभागीय सॉफ्टवेयर में बदलाव नहीं किए हैं। ऐसे में पहले की तरह हर माह बिल जुड़ता जा रहा है। तर्क दिया जाता है कि जितना बिल दिख रहा है, उसे जमा करें। भविष्य में उसे समायोजित कर दिया जाएगा।

मार्च तक का ही बिल जमा करें
निदेशक (वाणिज्य) पावर कॉर्पोरेशन अमित श्रीवास्तव का कहना है कि उपभोक्ताओं को सिर्फ मार्च तक का ही बिल जमा करना है। यदि कहीं समस्या आ रही है तो संबंधित एसडीओ और एक्सईएन से संपर्क करें। यदि किसी ने अधिक बिल जमा कर दिया है तो उसके खाते में अतिरिक्त रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed