फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electricity bill of lucknow metro

कितनी होगी मेट्रो में बिजली की खपत?

Mon, 29 Jul 2013 10:12 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Jul 2013 10:12 PM IST
विज्ञापन
electricity bill of lucknow metro

एक छोटे बिजली घर के बराबर मेट्रो के नेटवर्क को हर रोज बिजली की जरूरत होगी।

विज्ञापन


इतनी बिजली जिससे आधे राजाजीपुरम को रोशन किया जा सके। यह खपत साल दर साल बढ़ती जाएगी।

करीब 25 साल बाद बिजली की यह खपत एक बड़े बिजली घर के बराबर हो जाएगी।

मेट्रो रेल नेटवर्क को बिजली बड़े पावर हाउस से सीधे ट्रैक्शन सब स्टेशन के जरिये मिला करेगी ताकि कभी भी पावर कट की समस्या न हो।

केवल नॉर्दर्न ग्रिड के फेल होने की दशा में ही मेट्रो की बिजली व्यवस्था बाधित होगी।

लखनऊ मेट्रो रेल के लिए पेश की गई डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में बिजली के खर्च के संबंध में भी काफी जानकारियां दी गई हैं।

इसके मुताबिक नॉर्थ साउथ कॉरिडोर में शुरुआत में रोजाना 21.23 मेगावाट बिजली की जरूरत पड़ेगी।

2020 में यह बढ़ कर 27.64 मेगावाट हो जाएगी। 2025 में बिजली की यह जरूरत करीब 32.18 मेगावाट तक पहुंच जाएगी।

बिजली की खपत को ट्रैक्शन और ऑग्ज़लरी दो वर्गों में बांटा गया है। ट्रैक्शन से अर्थ उस खपत से है, जो मेट्रो के चलने के समय खर्च होती है जबकि आग्ज़लरी खपत वह जो मेट्रो के डिपो और स्टेशन पर खर्च होगी।


राजाजीपुरम जैसे बड़े इलाके में जितनी बिजली रोज खर्च होती है, उसकी आधी बिजली मेट्रो के नेटवर्क को अमौसी से मुंशी पुलिया के बीच संचालित करने में लगेगी।

बिजली सीधे पावर हाउस से टैक्शन सब स्टेशन को मिलेगी, जहां से अलग फीडर के जरिये मेट्रो के लिए पहुंचेगी। सरकार को इस क्षेत्र में भी एलएमआरसी की मदद करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed