फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity available for five minutes in 20 hours

Lucknow News: 20 घंटे में पांच मिनट मिली बिजली

Tue, 07 May 2024 03:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 07 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Electricity available for five minutes in 20 hours
रायबरेली। शहर में बिजली कटौती का सिलसिला थम नहीं रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही जर्जर उपकरण फुंकने लगे हैं। रविवार की रात न्यू राना नगर स्थित जेपीएस स्कूल के पीछे केबल जलने से पूरी रात बिजली गुल रही। सोमवार को बिजली आपूर्ति बहाल होती। इसके पहले ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। 20 घंटे में महज पांच मिनट बिजली आई। इससे पांच हजार आबादी बिजली समस्या से जूझती रही। रात आठ बजे तक समाचार लिखे जाने तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


शहर के न्यू राना नगर की बिजली आपूर्ति आचार्य द्विवेदी नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र से होती है, लेकिन अनुरक्षण कार्य तेलियाकोट जेई के पास है। रात करीब 10 बजे जेपीएस स्कूल के पीछे केबल जल गई। इससे करीब एक हजार घरों की करीब पांच हजार आबादी की बिजली गुल हो रही। उपभोक्ता राकेश कुमार, सुमित सोनकर ने बताया कि लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन पूरी रात बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

आशुतोष पांडेय, माता प्रसाद ने बताया कि इनवर्टर बंद न हो जाए। इसलिए एक पंखा चलाकर किसी तरह रात बिताई। सुबह तब इनवर्टर भी बंद हो गया।
अशोक त्रिवेदी, शिवदत्त तिवारी ने बताया कि दिन में बिजली नहीं आने से पेयजल समस्या से जूझना पड़ा। शाम को सात बजे बिजली आई। पांच मिनट बाद अर्थिंग का तार टूट गया। इससे फिर बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों का हाल बेहाल रहा। लोग घरों के बरामदे या सड़क पर टहल कर दिन बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अवर अभियंता रविकांत पाल ने बताया कि केबल जली थी। इस वजह से बिजली बंद थी। दिन में 100 की जगह 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का काम चल रहा है। शाम को सात बजे आपूर्ति शुरू हुई थी। फिर अर्थिंग का तार टूट गया। बिजली बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कटौती से उपभोक्ताओं में बढ़ रहा गुस्सा
हलोर। महराजगंज क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं में गुस्सा है। रविवार को छह घंटे कटौती से लोग गर्मी से बेहाल रहे। सोमवार को दिन भर बिजली की आवाजाही लगी रही। क्षेत्र के हलोर, पुरासी, भतीजेपुर, कुसुढ़ी सागरपुर, कोटवा मोहम्मदाबाद, बारीगोहन्ना, मझिगवां, अलीपुर आदि गांव में विद्युत उपकेंद्र शिवगढ़ से बिजली मिलती है।
ग्रामीण उमाकांत पांडेय, युगल किशोर बाजपेयी, सतीश शुक्ला, दिलीप तिवारी, प्रवीण त्रिपाठी, अनिल मिश्रा ने बताया कि मौजूदा समय में ट्रांसमिशन से उपकेंद्रों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। अभियंताओं व कर्मचारियों की लापरवाही से गांवों को भरपूर बिजली नहीं मिल रही है। रविवार को तार टूटने से सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रही। सोमवार को भी बिजली की आवाजाही लगी रही।

बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। कटौती से पानी की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है। अवर अभियंता रविकुमार गौतम ने बताया कि अलीपुर और पहाड़पुर के बीच तार टूट गया था। इस वजह से बिजली बंद थी। अब बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed