फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity amendment bill: All India Power Federation announced, 15 lakh electricians will be on strike on August 10

विद्युत संशोधन बिल : ऑल इंडिया पाॅवर फेडरेशन ने किया एलान, दस अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे 15 लाख विद्युतकर्मी

Sun, 08 Aug 2021 08:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 08 Aug 2021 08:57 PM IST
सार

विद्युत (संशोधन) बिल 2021 के विरोध में दस अगस्त को बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियरों ने हड़ताल का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
Electricity amendment bill: All India Power Federation announced, 15 lakh electricians will be on strike on August 10
strike - फोटो : strike

विस्तार

विद्युत (संशोधन) बिल 2021 के विरोध में दस अगस्त को बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियरों ने हड़ताल का एलान कर दिया है। नेशनल  कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स (एनसीसीओईई) के आह्वान पर 15 लाख बिजली कर्मी  एवं इंजीनियर एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहकर इस बिल के प्रति विरोध दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन


ऑल इंडिया पाॅवर फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने बताया की तीन से 06 अगस्त तक  भारत के विभिन्न प्रांतों के बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों  व अभियंताओं ने  दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रतिबंध के बावजूद इस बिल को वापस लेने की मांग करते हुए सत्याग्रह किया था। इसकी सफलता से उत्साहित बिजली कर्मी दस अगस्त को  एक दिन की हड़ताल करेंगे।  
विज्ञापन


यदि केंद्र सरकार इस बिल को 10 अगस्त के पहले संसद में रखती है तो बिजली कर्मी उसी दिन हड़ताल करेंगे। कहा कि बिल को संसद से पारित कराने की बजाय  इसे बिजली मामलों की स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजा जाना चाहिए।  बिजली क्षेत्र के सबसे प्रमुख  स्टेक होल्डर बिजली उपभोक्ताओं और बिजली कर्मचारियों को स्टैंडिंग कमेटी के सामने अपना पक्ष प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि फेडरेशन और एनसीसीओईई ने सभी राजनीतिक दलों को पत्र भेजकर उनसे अपील की है कि इस जनविरोधी बिल का संसद में विरोध करें। इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया रही है।  केरल विधानसभा ने सर्वसम्मति से बिल के विरोध में प्रस्ताव पारित किया है । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बिल का विरोध किया है । इसके अतिरिक्त तेलंगाना, तामिलनाडु , आंध्रप्रदेश ,झारखंड , छत्तीसगढ़ , राजस्थान , पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्री वक्तव्य देकर बिल का विरोध कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed