फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electrician dies, manslaughter charge

Lucknow News: इलेक्ट्रिशियन की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 22 Jan 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 22 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Electrician dies, manslaughter charge
शानू खान की फाइल फोटो।
लखनऊ। ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज निवासी इलेक्ट्रिशियन शानू खान (30) की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी सानिया ने ससुरालवालों पर संपत्ति के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, परिजनों का कहना है कि शानू की मौत अचानक हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हार्ट और विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन



मूल रूप से बलरामपुर निवासी सानिया की शादी डेढ़ वर्ष पहले शानू खान से हुई थी। दोनों की छह माह की बेटी है। शानू इलेक्ट्रीशियन के साथ-साथ जरदोजी का भी काम करते थे। सानिया ने बताया कि पति एक हफ्ता पहले उन्हें मायके में छोड़कर घर लौट गए थे। घर के एक हिस्से में उनकी ननद फातिमा व नंदोई फैज रहते हैं। प्रॉपर्टी के लिए अक्सर शानू का दोनों से झगड़ा होता रहता है। इसी वजह से शानू उन्हें मायके छोड़ आए थे। मंगलवार शाम शानू ने फोन कर बताया कि उन्होंने दुबग्गा में एक प्लॉट खरीदा था। उसका वीडियो बनाकर भेजा और शाम को जमीन के कागजात भी भेजने के लिए कहा। इसके बाद रात में उन्होंने पति को फोन मिलाया तो नहीं उठा। लगातार 20 बार कॉल करने के बाद ननद ने फोन उठाया और झगड़ा करने लगीं। इसके बाद फोन स्विच ऑफ कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच उन्हें मोहल्ले में रहने वाले परिचित से पता चला कि ठाकुरगंज स्थित निजी अस्पताल में उनके पति की मौत हो गई। खबर पाकर वह लखनऊ पहुंच गईं। उन्होंने ननद-ननदोई पर पति को जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ननद और सास रेहाना का कहना है कि शानू खाना खाते समय अचानक गिर पड़ा। परिजन उसे ठाकुरगंज के एरा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि पत्नी ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। आरोप की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed