फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electric train will run from Lucknow to Lakhimpur

राजधानी से लखीमपुर तक इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी, रेल संरक्षा आयुक्त 23 को करेंगे ट्रायल

Sat, 19 Dec 2020 10:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Electric train will run from Lucknow to Lakhimpur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राजधानी से लखीमपुर के लिए इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने की पूर्वोत्तर रेलवे ने हरी झंडी दे दी है। इससे पहले रेल संरक्षा आयुक्त 23 दिसंबर को ट्रायल करने आ रहे हैं। ऐशबाग-पीलीभीत रेलखंड की छोटी लाइन से बड़ी लाइन में बदलने का काम चल रहा है। 
विज्ञापन


वहीं, सीतापुर से लखीमपुर तक रेल विद्युतीकरण का काम भी पूरा हो चुका है। ऐसे में जल्द इलेक्ट्रिक इंजन से एक्सप्रेस ट्रेन और मेमू पैसेंजर ट्रेनों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन


ऐशबाग से सीतापुर रेलखंड की छोटी लाइन बड़ी में बदलने का काम पूरा हो चुका है। अब लखीमपुर को भी जोड़ा गया है। इससे गोरखपुर से गोमतीनगर आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार लखीमपुर तक हो सकेगा। वहीं, अब लखीमपुर तक विद्युतीकरण पूरा होने के बाद बिजली से चलने वाली ट्रेनों को भी हरी झंडी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे लखीमपुर तक मेमू चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजेगा। रेल संरक्षा आयुक्त 23 दिसंबर को लखनऊ आकर लखनऊ जंक्शन से स्पेशल ट्रेन से सीतापुर से लखीमपुर तक का ट्रायल करेंगे। इलेक्ट्रिक लाइन की जांच कर इलेक्ट्रिक इंजन से सीतापुर तक दौड़ाकर स्पीड जांचेंगे। ट्रायल में सब ठीक पाया तो इस रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेन नए साल में दौड़ने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed