{"_id":"642dd81cb7b4090b67077224","slug":"electric-supply-will-better-from-933-crore-lucknow-news-c-13-lko1064-167951-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 933 करोड़ से सुधरेगी बिजली की सेहत, बख्तरबंद केबल से अब आसान नहीं होगा कटिया लगाकर बिजली चुराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 933 करोड़ से सुधरेगी बिजली की सेहत, बख्तरबंद केबल से अब आसान नहीं होगा कटिया लगाकर बिजली चुराना
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। राजधानी में चोरी की बिजली से घर, व्यावसायिक स्थल रोशन करना अब आसान नहीं होगा। इसके लिए लखनऊ इलेक्ट्रिक सप्लाई अथॉरिटी (लेसा) चिनहट, गोमतीनगर, इंदिरानगर, महानगर, सीतापुर रोड, रहीमनगर, बीकेटी, डालीगंज एवं विश्वविद्यालय डिवीजन में एलटी लाइन के एरियल बंच कंडक्टर को आर्मर्ड केबल (बख्तरबंद केबल) से बदलेगी। बीकेटी खंड के इलाकों में सोमवार से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।
केंद्र सरकार की रिवैम्प योजना के तहत किए जा रहे इस सुधार कार्य का मकसद उपभोक्ताओं को बिजली की निर्बाध आपूर्ति के साथ इसकी चोरी पर अंकुश लगाना है। इस सुधार कार्य पर 933 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें से 512 करोड़ सिस गोमती जोन और 421 करोड़ ट्रांसगोमती जोन पर खर्च होंगे। लेसा ट्रांसगोमती जोन के मुख्य अभियंता अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि अगले हफ्ते से चिनहट में काम शुरू होगा। उधर, गोमतीनगर, इंदिरानगर, मुंशीपुलिया डिवीजन आदि में सर्वे भी चल रहा है।
...तो कटियाबाजी के लिए चलानी होगी आरी
शहर की घनी आबादी की संकरी गलियों से गुजरे एरियल बंच कंडक्टर में आसानी से कटियाबाजी करके बिजली चोरी की जा रही है। हालांकि, आर्मर्ड केबल से बिजली चुराना आसान नहीं होगा। कटिया फंसाने की जगह बनाने के लिए सबसे पहले इस आरी से काटना पड़ेगा।
विज्ञापन
सर्वे का 25 प्रतिशत काम हो चुका है पूरा
लेसा सिस गोमती जोन के मुख्य अभियंता संजय जैन के मुताबिक सेस खंड प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, वृंदावन, आलमबाग, कानपुर रोड, राजाजीपुरम, अपट्रॉन, ऐशबाग, हुसैनगंज, अमीनाबाद, रेजीडेंसी, चौक, ठाकुरगंज, राजभवन खंड के इलाकों में सबसे पहले बिजली चोरी रोकी जाएगी। कार्यदायी संस्था 25 फीसदी सर्वे पूरा कर चुकी है। संस्था एक पखवारे में काम की शुरुआत भी कर देगी। इसके लिए इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी के स्टोर में मैटेरियल भी पहुंचने लगा है।