फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electric chalk distributed to 25 artisans

Lucknow News: 25 कारीगरों को वितरित किए इलेक्ट्रिक चाक

Fri, 28 Feb 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 28 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Electric chalk distributed to 25 artisans
 जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर ​में प्रधानों को सम्मानित करते जिला पंचायत अध्यक्ष। स्रोत : विभाग
श्रावस्ती। डीपीआरसी भिनगा में बृहस्पतिवार को खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से माटीकला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने 25 अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रिक चाक वितरित किया। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले 10 प्रधानों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में लोगों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं व इलेक्ट्रिक चाक के संचालन की भी जानकारी दी गई। खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से आयोजित टूल किट व जागरूकता कार्यक्रम में माटी कला के चयनित 25 कारीगरों को निशुल्क इलेक्ट्रिक चाक का वितरण किया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही खादी ग्रामोद्योग योजनाओं के तहत गांवों में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना कराने में सहयोग करने वाले 10 ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया गया। इसमें कटरा के छांगुर, फतुहापुर की रेशमा, अचरौरा शाहपुर की मंजू देवी, धूम बोझी दुर्गा की खुशबू, मोतीपुर कला के राधेश्याम, कटकुइया कला के राजेंद्र प्रसाद, नौबस्ता के अतीक खान को अंगवस्त्र, दो-दो हजार रुपये के चेक व प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान कारीगरों को इलेक्ट्रिक चॉक के संचालन की जानकारी दी गई। इस मौके पर सीडीओ अनुभव सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कमलेश कुमार, अपर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रोशनलाल पुष्कर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed