फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electric car explodes, catches fire; businessman saves his life by jumping out

Lucknow News: धमाके के साथ इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, कूदकर व्यापारी ने बचाई जान

Sun, 23 Nov 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Electric car explodes, catches fire; businessman saves his life by jumping out
इलेक्ट्रिक कार में लगी आग।
लखनऊ। पारा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पौने दो बजे बुद्धेश्वर पुल से उतरते ही एक इलेक्ट्रिक कार के पिछले हिस्से में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। कार मालिक काकोरी के दशहरी मोड़ निवासी मो. फरमान अली ने कार से कूदकर जान बचाई। शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

फरमान ने बताया कि वह व्यापार के सिलसिले में दिल्ली जा रहे थे। आग लगने के दौरान उन्होंने सीट बेल्ट खोलने की कोशिश की, पर असफल रहे। किसी तरह सीट बेल्ट को हटाया। फरहान के कूदने के बाद कार करीब 100 मीटर दूर डिवाइडर से टकराकर रुक गई। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। कार पूरी तरह जल गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन




कंपनी के अफसरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

फरमान का कहना है कि उन्होंने छह जनवरी 2024 को इलेक्ट्रिक कार ली थी। इसे खरीदने के बाद से ही कार में तकनीकी खामियां आ रही थीं। उन्होंने कंपनी में इसकी शिकायत भी की थी। आरोप है कि अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिससे हादसा हुआ। पुलिस का कहना है कि कार तौकीर फातिमा के नाम से रजिस्टर्ड है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






ऐसे करें ईवी वाहनों की देखभाल

ईवी वाहनों की नियमित रूप से चार्जिंग करें। साथ ही ओवरचार्जिंग से बचें। रात में कार को चार्जिंग पर लगाना चाहिए, जिससे बैटरी ठंड में भी गर्म रहे। ज्यादा ठंड होने पर डीसी फास्ट चार्जिंग से बचने और लेवल-टू एसी चार्जर का इस्तेमाल करना चाहिए।

इलेक्ट्रिक कार में लगी आग।

इलेक्ट्रिक कार में लगी आग।

इलेक्ट्रिक कार में लगी आग।

इलेक्ट्रिक कार में लगी आग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed