{"_id":"5d81c0f98ebc3e017941ea0b","slug":"elections-in-bjp-will-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा संगठन चुनाव का आगाज आज से, पहले चरण में 1.63 लाख बूथ समितियों के होंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा संगठन चुनाव का आगाज आज से, पहले चरण में 1.63 लाख बूथ समितियों के होंगे चुनाव
Wed, 18 Sep 2019 11:00 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा संगठन चुनाव का आगाज बुधवार से हो रहा। पहले चरण में प्रदेश में 1 लाख 63 हजार 331 पोलिंग बूथों की बूथ समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों के चुनाव होंगे।
विज्ञापन
भाजपा संगठन चुनाव के प्रदेश प्रभारी एवं नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि पूरे प्रदेश में बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति सदस्यों का चुनाव 18 से 22 सितंबर तक चलेगा। संगठनात्मक चुनाव के लिए प्रदेश में जिला चुनाव अधिकारी, जिला सहचुनाव अधिकारी, मंडल चुनाव अधिकारी, मंडल सह चुनाव अधिकारी व सेक्टर चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
संगठनात्मक चुनावों को लेकर पूरे प्रदेश में कार्यशालाओं का आयोजन किया जा चुका है। संगठन चुनाव को लेकर जिला स्तर पर आयोजित कार्यशालाओं में मंडल चुनाव अधिकारी शामिल हुए। वहीं मंडल स्तर पर हुई कार्यशाला में सेक्टर चुनाव अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन