तय हुआ बाल विकास कर्मचारी संघ का चुनावी कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार कर्मचारी संघ की प्रदेश
चुनावी प्रक्रिया 10 सितंबर से 21 अक्तूबर के बीच पूरी की जाएगी। मतदान 21 अक्तूबर को होगा। इसी दिन शाम को मतगणना के बाद नई कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी।
संघ
की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। इसलिए
इससे पहले चुनाव कराकर नई कार्यकारिणी गठित करने की तैयारी है।
वोटर लिस्ट
का प्रकाशन 10 सितंबर तक कर दिया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी को कोई आपत्ति
है तो वह इसके बाद दर्ज करा सकता है। वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 16
सितंबर को कर दिया जाएगा।
नामांकन पत्र 18
सितंबर को सुबह 10 बजे से पांच बजे के बीच निदेशालय में 100 रुपये का शुल्क
देकर मिलेगा। 23 सितंबर को नामांकन पत्र सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक
जमा किए जाएंगे।
26 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नाम वापस लिए
जा सकते हैं।
इसके बाद 21 अक्तूबर को मतदान होगा। मतदान इंदिरा भवन-जवाहर
भवन कर्मचारी महासंघ के भवन में सुबह 9:30 बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी।