फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Election of six members of the Municipal Corporation Executive will be held on 26th

Lucknow News: नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव 26 को

Thu, 19 Jun 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Election of six members of the Municipal Corporation Executive will be held on 26th
लखनऊ। नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्य एक जून को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनकी जगह अब 26 जून को चुनाव होगा। इसके लिए नगर निगम सदन की विशेष बैठक बुलाई गई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


नगर निगम कार्यकारिणी के जो छह सदस्य सेवानिवृत्त हुए हैं, उनमें भाजपा के गिरीश गुप्ता, अनूप कमल सक्सेना, उमेश चंद्र सनवाल, मुकेश सिंह मोंटी, रंजीत सिंह व सपा के सुरेंद्र वाल्मीकि हैं। इनकी जगह पर नए सदस्यों को चुनाव होगा, जिसमें निर्वाचित पार्षद, महापौर, शहर के विधायक, विधान परिषद सदस्य, सांसद और राज्यसभा सदस्य वोट डालेंगे।
विज्ञापन


अभी कार्यकारिणी में हैं यह सदस्य

छह सदस्यों के रिटायर होने के बाद कार्यकारिणी में जो छह सदस्य बचे हैं, उनमें भाजपा के अनुराग मिश्रा अन्नू, भृगुनाथ शुक्ला, चरनजीत गांधी, गौरी सावंरिया, कृष्ण नारायण सिंह और सपा की सबा अहसन मंसूरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्विरोध होने की चर्चा

कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव निर्विरोध होने का अनुमान लगाया जा रहा है, क्योंकि 110 पार्षदों में भाजपा के 82 पार्षद हैं। ऐसे में भाजपा का दबदबा है। कांग्रेस के महज दो सदस्य हैं और वह लड़ने की स्थिति में नहीं हैं। सपा भी अधिकतम एक सदस्य जिता सकती है। इसे देखते हुए पूर्व की तरह ही आपसी तालमेल से भाजपा पांच और सपा एक सदस्य को ही चुनाव में उतारेगी, जिससे चुनाव निर्विरोध होने की चर्चा है।

चुनाव अधिसूचना जारी


11 बजे नगर निगम सदन का विशेष अधिवेशन शुरू होगा

11 से 11:30 बजे तक नामांकन होगा

11:30 बजे से 12 बजे तक नाम वापसी

12 बजे से 12:10 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और उसके बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

12:10 से तीन बजे बजे तक सदन की बैठक मतपत्र तैयार करने को लेकर स्थगित रहेगी

तीन से पांच बजे तक मतदान

मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed