फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   election nagar nikay

निष्पक्ष चुनाव कराए जिला प्रशासन : मनोज पांडेय

Sat, 29 Apr 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 29 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
election nagar nikay
रायबरेली। पूर्व मंत्री एवं ऊंचाहार सीट से सपा विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि जिला प्रशासन निष्पक्ष होकर चुनाव कराए, ताकि जनता को उसकी कार्यशैली पर भरोसा हो सके। किसी के दबाव में काम करने पर निष्पक्षता पर सवाल उठना लाजमी है। वे नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सपा प्रत्याशी और समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज होने के बाद मीडिया से रूबरू थे।
विज्ञापन


सुल्तानपुर तिराहा स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि सत्तादल के लोग मनमाने पोस्टर लगा रहे हैं। रैलियां निकाल रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। यह ठीक नहीं है। उन्होंने न सिर्फ भाजपा, बल्कि जिला प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और फर्जी मुकदमे न दर्ज करने की नसीहत दी। उन्होंने बताया कि जिस मामले में आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है कि उसकी अनुमति थी। इसके बावजूद मनमानी तरीके से केस किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed