फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Election in Golf Club in Lucknow.

Golf Club: गोल्फ क्लब में मतदान, शाम पांच बजे तक पड़े वोट, दो पैनलों के बीच मुकाबला

Sun, 26 Nov 2023 02:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Nov 2023 02:53 PM IST
सार

लखनऊ के गोल्फ क्लब में मतदान हुआ। चुनाव का परिणाम सोमवार को जारी किया जाएगा। मुकाबला दो पैनलों के बीच है।

विज्ञापन
Election in Golf Club in Lucknow.
स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार, आईएएस महेश कुमार व पूर्व आईएएस व विधायक राजेश्वर सिंह ने मतदान किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोल्फ क्लब के चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान कई आईएएस, आईपीएस व विभिन्न दलों के नेता और व्यापारियों ने मतदान किया। भाजपा विधायक व पूर्व आईएएस राजेश्वर सिंह, स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार और आईएएस महेश कुमार गुप्ता सहित कई अधिकारियों ने मतदान किया। सोमवार को वोटों की गिनती के बाद परिणाम जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


चुनाव में दो पैनल में सीधा मुकाबला है। एक में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आईपीएस (डीजी साइबर सेल) सुभाष चंद्र हैं। उनके साथ पैनल में कैप्टन पद के प्रत्याशी आरएस नंदा, सचिव पद के प्रत्याशी रजनीश सेठी, संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी संजीव अग्रवाल और मैनेजिंग कमेटी के सदस्य पद के प्रत्याशी अंकित अग्रवाल, दीपक कुमार, गुरमीत सिंह, माधव चतुर्वेदी, शिखर सिंह और अधिवक्ता शिशिर चंद्र हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी विधानसभा में बसपा-कांग्रेस से बड़ा कार्यालय छीना गया, अब छोटा केबिन मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जल्द बाजार में उपलब्ध होगी डेंगू की वैक्सीन, तीसरे चरण में 10 हजार से अधिक लोगों पर परीक्षण


दूसरे पैनल में अध्यक्ष पद के दावेदार अवधेश प्रताप सिंह हैं। उनके साथ पैनल में कैप्टन पद के प्रत्याशी आदेश सेठ, सचिव पद के प्रत्याशी सीए संदीप दास, संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार लाबीर सिंह बिष्ट और मैनेजिंग कमेटी के सदस्य पद के प्रत्याशी अंकित खंडेलवाल, विक्रम सिंह, हर्ष श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल सिद्धार्थ वर्मा, सीए नितिन खन्ना और सुमित तिवारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed