{"_id":"60e48e4f8ebc3ee2201d9618","slug":"electeic-bill-gonda-desk-news-lko5857630166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली से रोशन होंगे 2800 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली से रोशन होंगे 2800 गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण से वंचित जिले के 28 सौ मजरे जल्दी बिजली की रोशनी से जगमग होंगे। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत विद्युुुुतीकरण से वंचित रह गए जिले के करीब 2800 मजरों में योजना के तीसरे चरण में बिजली पहुंचाने का खाका तैयार किया जा रहा है। इसके लिए बिजली के अछूते मजरों का सर्वे कार्य पूरा कर खर्च होने वाली अनुमानित धनराशि का आंकलन भी तैयार कर प्रबंधन को भेज दिया गया है।
प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली योजना के दो चरणों में अब तक जिले के करीब 11 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली का कनेक्शन दिया जा चुका है। इस दौरान 1700 मजरे ऊर्जीकरण से वंचित रह गये थे। जिनको योजना के तीसरे चरण में उर्जीकृत किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तीसरे चरण में बचे हुए मजरों में बिजली पहुंचाने के साथ ही गांवों में नंगे बिजली के तारों की जगह एबीसी बंच कंडक्टर केबल भी डाले जाएंगे।
एक लाख ने कभी नहीं चुकाया बिजली बिल
सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन लेने वाले 95 फीसदी उपभोक्ताओं ने कभी भी बिजली का बिल नहीं चुकाया है। जिससे पावर कारर्पोशन की राजस्व आय में काफी कमी आयी है। विद्युत वितरण खंड दो के अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह ने बताया कि खंड दो में करीब एक लाख उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद कभी भी बिजली का बिल नहीं जमा किया। विभाग लोगों को बिजली का बिल जमा करने के लिए प्रेरित कर रहा है। कर्मचारी बकाएदारों के घर जाकर बिजली बिल अदा करने के लिए कहते हैं। बड़े बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं जिससे वह बिल अदा कर सकें।
विज्ञापन
न तार न पोल फिर भी भेजा बिजली बिल
- सौभाग्य योजना आने से जिले में विद्युतीकरण से वंचित मजरों के लोगों को जल्दी बिजली मिलने की आस में पावर कारपोरेशन के अफसरों की लापरवाही भारी पड़ रही है। कई ऐसे मजरे हैं जिसमें सौभाग्य योजना के तहत न तो पोल लगा न तार खींचा गया लेकिन मीटर लगाकर कनेक्शन दे दिया गया। इससे बिजली का बल्ब तो एक दिन भी नहीं जला लेकिन बिल भेजकर विभाग ने लोगों को हाई वोल्ट का झटका जरूर दे दिया। लोग हजारों का बिल देखकर हैरत में हैं और विभाग का चक्कर काट परेशानी झेल रहे हैं।
नवाबगंज के जलालपुर गांव के शिवपुर मजरा में करीब ढाई साल पहले सौभाग्य योजना के तहत करीब डेढ़ दर्जन घरों में बिजली का मीटर लगा दिया गया था। मीटर लगाते समय लोगों से आधार कार्ड की फोटो-कापी लेकर कनेक्शन की रसीद देते हुए बताया गया कि एक माह के अंदर खंभे,तार तथा ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई शुरू हो जाएगी। करीब ढाई साल के लंबे इंतजार के बाद भी बिजली की रोशनी तो मिली नहीं अब भारी भरकम बिल आने से लोग परेशान जरूर हैं। गांव के प्रधान जगपाल नें बताया कि बिजली विभाग सौभाग्य योजना में लक्ष्य पूरा करने की खानापूर्ति को फर्जी तरीके से कनेक्शन मीटर लगा रहे हैं।
बिजली से वंचित मजरों को सौभाग्य योजना के तीसरे चरण में उर्जीकृत किया जाएगा। जिसके लिए सर्वे कराकर एस्टीमेट भेज दिया गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही बचे हुए गांवो में विद्युतीकरण कार्य शुुुरू कर दिया जाएगा। रामेश चंद्र शर्मा मुख्य अभियंता पावर कारपोरेशन