{"_id":"60e3427b8ebc3ec2347097cb","slug":"elecation-gonda-desk-news-lko5856206167","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 जुलाई को होगा ब्लाक प्रमुख पद का मतदान -संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 जुलाई को होगा ब्लाक प्रमुख पद का मतदान -संशोधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। ब्लाक प्रमुख पदों के निर्वाचन का कार्यक्रम सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी कर दिया है। मात्र तीन दिन में निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। निर्वाचन कार्यक्रम जारी होते राजनीतिक गलियारों में चुनावी हलचल तेज हो गई है।
सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के विशेष कार्याधिकारी ने ब्लाक प्रमुख पदों के चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। कार्यक्रम के मुताबिक 8 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 8 जुलाई को ही तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच कर ली जाएगी। 9 जुलाई को प्रात: 11 बजे से सायं तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। 10 जुलाई को प्रात: 11 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तत्काल बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। संभावित उम्मीदवार क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए हर संभव हथकंडा अपना रहे हैं। कोई प्रमाण पत्र इकट्ठा कर रहा है तो कोई मतदाताओं से शपथ पत्र भरवा रहा है। ब्लाक प्रमुख पदों के उपरोक्त निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने की पुष्टि उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम अरुण कुमार शुक्ल ने भी की है।
विज्ञापन
ब्लाकों में यह है प्रमुख पदों का आरक्षण
1.बलरामपुर- अनुसूचित जाति महिला
2. उतरौला-पिछड़ा वर्ग महिला
3.तुलसीपुर-महिला
4.श्रीदत्तगंज-पिछड़ा वर्ग
5.हरैया सतघरवा-अनारक्षित
6. गैसड़ी-अनारक्षित
7.पचपेड़वा-अनारक्षित
8.गैड़ास बुजुर्ग-अनारक्षित
9.रेहरा बाजार-अनारक्षित