{"_id":"60bd07228ebc3e0bfc10ed3a","slug":"elecation-gonda-desk-news-lko5812702101","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद पर सात और दो बीडीसी पर भरे गए छह पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद पर सात और दो बीडीसी पर भरे गए छह पर्चे
विज्ञापन
फोटो-10-बलरामपुर में नामांकन पत्र दाखिल करते दावेदार (संवाद)।
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में रविवार को एक ग्राम प्रधान पद पर सात दावेदारों के बीच घमासान होने की संभावना है। दो बीडीसी सदस्य सीटों पर भी छह नामांकन पत्र दाखिल हुए है। सभी ब्लॉकों में 301 ग्राम पंचायतों को संघटित बनाने के लिए देर शाम तक ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर नामांकन प्रक्रिया का दौर जारी रहा। सात जून को नाम वापसी के साथ दावेदारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। 12 जून को मतदान और 14 जून को वोटों की काउंटिंग कराई जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम श्रुति ने रविवार को बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के दौरान जिले के 800 ग्राम पंचायतों की तुलना में संघटित 499 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचत प्रधानों को शपथ दिलाई गई। बाकी बचे 301 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या पूरी न होने के चलते असंघटित रह गई। इसके चलते यहां के प्रधान शपथ नहीं ले सके। ग्राम पंचायतों को संघटित बनाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से उपचुनाव कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के आधार पर जिले में पंचायत उप चुनाव की प्रक्रिया शुरु की गई। एडीओ पंचायत सदर अशोक कुमार दूबे ने बताया कि एक बीडीसी के लिए कुल तीन पर्चे भरे गए है जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 576 रिक्त पदों के सापेक्ष 15 न्याय पंचायतों में 487 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए। दो न्याय पंचायतों में देर तक पर्चा दाखिल होने के चलते दावेदारों की संख्या का पता नहीं चल सका। सदर ब्लॉक में 10 न्याय पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य सीटों के लिए एकल नामांकन दाखिल किए गए है।
हरैया सतघरवा ब्लॉक के आरओ /जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि कोड़री प्रथम बीडीसी क्षेत्र के लिए कुल तीन पर्चे भरे गए है। हरैया ब्लॉक में 423 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर कुल 484 नामांकन दाखिल किए गए है। तुलसीपुर ब्लॉक के एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक ग्राम प्रधान पद के लिए सात नामांकन पत्र दाखिल हुए है। सदस्य पद पर 289 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया है। रेहरा बाजार ब्लॉक के एडीओ पंचायत सुरेश चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के 312 सीटों की तुलना में कुल 295 नामांकन पत्र दाखिल हुए है।
विज्ञापन
गैसड़ी ब्लॉक के एडीओ पंचायत राधेश्याम ने बताया कि असंघटित ग्राम सभाओं के ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर 380 नामांकन पत्र दाखिल हुए है। गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य के 141 रिक्त सीटों की तुलना में 139 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया है। उतरौला ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर 209 नामांकन पत्र दाखिल हुए है। एडीओ पंचायत श्रीदत्तगंज बाबूराम पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य सीटों के उप चुनाव में 446 नामांकन पत्र भरे गए है। पचपेड़वा ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव में देर शाम तक नामांकन पत्र दाखिल कराए गए जिसकी सूचना नहीं मिल सकी है।