{"_id":"6987a6def519acbb0a0ab0e3","slug":"elderly-woman-and-villager-died-in-road-accidents-lucknow-news-c-13-lko1096-1594673-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क हादसों में बुजुर्ग महिला व ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क हादसों में बुजुर्ग महिला व ग्रामीण की मौत
Sun, 08 Feb 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
मोहनलालगंज। क्षेत्र के शिवगढ़ रिसॉर्ट और कीर्तिखेड़ा में शुक्रवार की रात हुए दो सड़क हादसों में शिवराजा (65) और रामचंद्र (50) की मौत हो गई।
निगोहां के भद्दीखेड़ा निवासी शिवराजा शुक्रवार रात बहन के घर से लौट रही थीं। शिवगढ़ रिसॉर्ट के पास साधन से उतरकर वह सड़क पार करने लगीं। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
कीर्तिखेड़ा गांव निवासी रामचंद्र शुक्रवार रात आठ बजे किसी काम से निकले थे। गांव के पास ही पीछे से तेज रफ्तार कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा-2 में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों ही मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।