{"_id":"66a424afb2cff14d3601b554","slug":"elderly-man-died-under-suspicious-circumstances-raebareli-news-c-101-1-slko1031-117423-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत
Sat, 27 Jul 2024 04:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र महराजगंज में शुक्रवार को एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बहू ने दो लोगों पर जायदाद की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
महराजगंज कस्बे के वार्ड नंबर छह निवासी सुलेखा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके चचेरे ससुर सुंदरलाल (65) से खेत और मकान लिखाने के लिए तीन-चार माह से पड़ोस के रहने वाले दो लोग कोशिश कर रहे थे। दोनों लोग रोजाना ससुर को शराब भी पिलाते थे।
बृहस्पतिवार को चचेरे ससुर ने बताया था कि पड़ोसियों ने मिलकर उसकी जमीन का वसीयत करा लिया है। अब रुपये मांगने पर जानमाल की धमकी देते हैं। शुक्रवार सुबह चचेरे ससुर घर के पास टहल रहे थे। तकरीबन नौ बजे के करीब दोनों पड़ोसी आए और उनको साथ लेकर बछरावां रोड की तरफ चले गए। इस दौरान दोनों ने मिलकर चचेरे ससुर की हत्या कर दी व फरार हो गए। सुंदरलाल की संपत्ति करोड़ों की है। उनकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि सुंदरलाल की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बछरावां के निजी अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी मौत हो गई। बहू की तरफ से लगाए गए आरोप की जांच कराई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।