फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elderly man and fruit trader lose their lives in accidents

Lucknow News: हादसों में बुजुर्ग व फल कारोबारी की गई जान

Tue, 30 Jun 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Elderly man and fruit trader lose their lives in accidents
श्रीकृष्ण।
लखनऊ। ठाकुरगंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार बुजुर्ग श्रीकृष्ण (62) की मौत हो गई। उधर, दुबग्गा में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर फल कारोबारी रामनिवास (39) की जान चली गई।
विज्ञापन

माल के गोपरामऊ निवासी श्रीकृष्ण खेती-किसानी करते थे। बेटी नीतू ने बताया कि पिता रविवार दोपहर आम बेचने के लिए पारा स्थित बाजार गए थे। रात 12 बजे लौटते समय ठाकुरगंज के भुवर पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। ट्रॉमा सेंटर में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि श्रीकृष्ण हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
विज्ञापन

उधर, संतकबीरनगर निवासी फल कारोबारी रामनिवास (39) काकोरी से आम खरीदने के लिए किराये पर डाला लेकर आए थे। चालक रोहित ने बताया कि दोपहर 2:30 लौटते समय दुबग्गा के सैदपुर पुल पर टायर पंचर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनिवास उतरकर टायर देखने लगे। तभी कार की टक्कर से घायल हो गए। ट्रॉमा में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय के अनुसार, चालक कार लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed