फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elderly couple now alive on paper, pension to be restored

Lucknow News: अब कागजों में जिंदा हुए बुजुर्ग दंपती, बहाल होगी पेंशन

Fri, 27 Feb 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 27 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Elderly couple now alive on paper, pension to be restored
बुजुर्ग जय नारायण व उनकी पत्नी राम दुलारी।
मोहनलालगंज। समाज कल्याण विभाग की जांच के बाद सिसेंडी के बुजुर्ग दंपती सरकारी अभिलेखों में जिंदा हो गए। अब उनकी पेंशन बहाल होगी। साथ ही जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

सिसेंडी निवासी गरीब बुजुर्ग जय नारायण व उनकी पत्नी राम दुलारी की आजीविका का मुख्य सहारा वृद्धावस्था पेंशन थी। बढ़ई का काम करने वाले जय नारायण उम्र बढ़ने के कारण अब नियमित काम नहीं कर पा रहे थे। मार्च 2025 के बाद अचानक उनकी पेंशन बंद हो गई, जिससे दंपती के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। बुजुर्ग दंपती की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जांच शुरू हुई थी। पेंशन बहाल कराने के लिए दंपती ने मोहनलालगंज ब्लॉक से लेकर समाज कल्याण विभाग तक कई बार चक्कर लगाए। हाल ही में समाज कल्याण विभाग में जानकारी करने पर पता चला कि 11 जून 2025 को हुए सत्यापन में दोनों को मृत दर्शा दिया गया है। यह सुनकर दंपती स्तब्ध रह गए। इसके बाद उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीओ समाज कल्याण ने जांच कराई। जांच में रिपोर्ट गलत पाई गई। इसके बाद अभिलेखों में दंपती को जीवित दर्शाते हुए संशोधित रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। बीडीओ आशुतोष श्रीवास्तव के मुताबिक जांच में लापरवाही सामने आई है। तत्कालीन पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है। साथ ही बुजुर्ग दंपती की पेंशन शीघ्र बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बुजुर्ग जय नारायण व उनकी पत्नी राम दुलारी।

बुजुर्ग जय नारायण व उनकी पत्नी राम दुलारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed