फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ekta samvad between UP CM yogi adityanath and gujrat CM vijay rupani

गुजरात में बसे गैर गुजरातियों पर अपना रुख स्पष्ट करें राहुल गांधी : विजय रूपाणी

Mon, 15 Oct 2018 12:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 15 Oct 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
ekta samvad between UP CM yogi adityanath and gujrat CM vijay rupani
एकता संवाद कार्यक्रम में भाग लेते योगी आदित्यनाथ और गुजरात के सीएम विजय रूपाणी। - फोटो : amar ujala
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि गुजरात में बसे गैर गुजरातियों के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। गुजरात में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उत्तर भारतीयों का विरोध किया और राहुल गांधी ट्वीट कर उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। रुपाणी ने कहा कि राहुल गांधी को इस मामले में कांग्रेसी विधायक और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की संयुक्त प्रेस वार्ता में रूपाणी ने कहा कि गुजरात में उत्तर और दक्षिण भारत के लोग दूध में चीनी की तरह मिल गए हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर उनका विरोध किया था। 
विज्ञापन


रूपाणी ने कहा कि गुजरात सरकार ने इस मामले में 700 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कानूनी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस के प्रभारी अल्पेश ठाकोर ही गुजरात में बिहारियों का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभा की प्रतिमा का अनावरण 31 अक्टूबर को

ekta samvad between UP CM yogi adityanath and gujrat CM vijay rupani
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा (स्टेच्यु ऑफ यूनिटी) - फोटो : amar ujala
विजय रूपाणी ने बताया कि सरदार सरोवर डैम के पास बनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा (स्टेच्यु ऑफ यूनिटी) का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर करेंगे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने ही देश की रियासतों को मिलाकर अखंड भारत बनाने का काम किया था। नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते देश की प्रतिभा सरदार पटेल की प्रतिमा बनाने का कार्य शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि प्रतिमा के पास ही सरदार पटेल का संग्राहलय बनाया गया है। संग्राहलय के पास एक दीवार बनाई है जिस पर 6 लाख गांवों से लाई गई मिट्टी, पानी की जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रतिमा के पास दो हाई स्पीड लिफ्ट लगाई है, एक लिफ्ट प्रतिमा के अंदर चलेगी। इसके अतिरिक्त 350 टेंट की टेंट सिटी और एक 52 कमरों का होटल बनाया गया है। वहां पर आदिवासी कला संस्कृति के प्रदर्शन के साथ आदिवासियों की ओर से बनाए गए उत्पादों की बिक्री का केन्द्र भी बनाया गया है।

रूपाणी ने बताया कि स्टेच्यु ऑफ यूनिटी का अनावरण समारोह नवंबर तक चलता रहेगा। नवम्बर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति वैंकेया नायूड भी आएंगे। नवंबर में विभिन्न राज्य सरकारों के मुख्यमंत्री और प्रतिनिधि मंडल भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेंगे।

स्टेच्यु ऑफ यूनिटी के पास यूपी पर्यटक आवास बनाएंगे : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पी सरदार वल्लभ भाई पटेल के स्टेच्यु ऑफ यूनिटी के पास उत्तर प्रदेश सरकार एक पर्यटक आवास गृह बनाएगी। यूपी से स्टेच्यु देखने गुजरात जाने वाले लोगों के लिए वहां आवास की सुविधा रहेगी। आवास के लिए गुजरात सरकार से जमीन देने का आग्रह किया है, गुजरात के मुख्यमंत्री ने सहमति भी दी है। योगी ने कहा कि सरदार पटेल के स्टेच्यु के लिए यूपी के एक लाख गांवों से लोहा, मिट्टी गई थी। योगी ने कहा कि नवंबर के प्रथम सप्ताह में राज्य सरकार का एक प्रतिनिधि मंडल भी वहां जाकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed