{"_id":"6a318e29d181f1ac66051d80","slug":"ekana-stadium-india-afghanistan-match-in-lucknow-today-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लखनऊ में भारत-अफगानिस्तान का मुकाबला आज, दर्शकों को रोहित शर्मा से धमाकेदार पारी की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लखनऊ में भारत-अफगानिस्तान का मुकाबला आज, दर्शकों को रोहित शर्मा से धमाकेदार पारी की उम्मीद
Wed, 17 Jun 2026 12:05 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:05 AM IST
सार
चोटिल विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में सीरीज में टीम इंडिया के सबसे बड़े चेहरे रोहित शर्मा होंगे। ऐसे में दर्शकों को रोहित शर्मा से एक धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
विस्तार
टीम इंडिया वनडे सीरीज में अजेय बढ़त लेने के लिए बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम शुभमन गिल और अफगानिस्तान टीम हशमतुल्लाह शहीदी की कप्तानी में इकाना स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से मुकाबले को उतरेंगी।
विज्ञापन
चोटिल विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में सीरीज में टीम इंडिया के सबसे बड़े चेहरे रोहित शर्मा होंगे। ऐसे में दर्शकों को रोहित से एक धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी। इकाना स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मंगलवार को दोनों टीमों ने कड़ा अभ्यास करके अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर: एसआईटी ने चंपत राय सहित कई पदाधिकारियों से ली जानकारी, पुराने वीडियो फुटेज को लेकर उठे सवाल
पिछले मुकाबलों को आधार माने तो इकाना स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना आसान रहा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला कर सकती है।