फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight Women Honored for Outstanding Work

Lucknow News: उत्कृष्ट कार्य के लिए आठ महिलाओं का सम्मान

Mon, 30 Mar 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Eight Women Honored for Outstanding Work
उत्कृष्ट कार्य के लिए आठ महिलाओं का सम्मान
लखनऊ। गोमतीनगर के विराजखंड स्थित होटल में नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से महिला माह के समापन पर रविवार को द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव हुआ। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आठ महिलाओं को सम्मानित किया। अपर्णा यादव ने कहा कि महिलाओं को राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित होना चाहिए। नव अंशिका फाउंडेशन की अध्यक्ष नीशू त्यागी ने भी संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि मीना सिंह, अरुण कुमार राय और शिखा सिंह पटेल रहे। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की सहायक अध्यापिका पूजा मिश्रा, उन्नाव की सीनियर सब इंस्पेक्टर रीना पांडेय, निजी अस्पताल की प्रबंध निदेशक रीशू सिंह, कथक नृत्यांगना अर्चना तिवारी, प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका शबाना आजमी, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रीता डे, कथारंग की संस्थापिका नूतन वशिष्ठ और 94 वर्ष की रामेश्वरी को नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से नवाजा गया। मंच संचालन आमिर मुख्तार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed