फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight thousand passengers who booked online tickets in roadways buses are upset for refund

Hacking Effect : रोडवेज बसों में ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले आठ हजार यात्री रिफंड के लिए परेशान

Sat, 29 Apr 2023 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Apr 2023 05:26 AM IST
सार

एक तो उनकी यात्रा अधर में लटक गई है, दूसरे वे रिफंड को लेकर परेशान हैं। हालांकि अफसरों का कहना है कि वे ई-मेल व कॉल सेंटर पर संपर्क कर रिफंड ले सकते हैं।

विज्ञापन
Eight thousand passengers who booked online tickets in roadways buses are upset for refund
up roadways

विस्तार

रोडवेज बसों में ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले करीब आठ हजार यात्री खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। एक तो उनकी यात्रा अधर में लटक गई है, दूसरे वे रिफंड को लेकर परेशान हैं। हालांकि अफसरों का कहना है कि वे ई-मेल व कॉल सेंटर पर संपर्क कर रिफंड ले सकते हैं।
विज्ञापन


तृप्ति भारती पेशे से नर्स हैं। उन्होंने दिल्ली जाने के लिए आलमबाग से एसी जनरथ बस में टिकट कराया था। इसी बीच रोडवेज की वेबसाइट हैक होने से ऑनलाइन सेवाएं बाधित हो गईं। उन्होंने कॉल सेंटर पर संपर्क किया, पर सटीक जानकारी नहीं मिल सकी। उनकी यात्रा भी टल गई और रिफंड भी नहीं मिला। ऐसे ही आलमबाग निवासी अनय सिंह ने भी वाराणसी के लिए ऑनलाइन टिकट कराया था, पर अब वह रिफंड के लिए परेशान हैं। रोडवेज अफसरों का कहना है कि कॉल सेंटर पर संपर्क कर व ई-मेल भेजकर रिफंड ले सकते हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, गत मंगलवार रात रोडवेज की वेबसाइट पर साइबर अटैक हुआ, जिससे ऑनलाइन सेवाएं तुरंत बंद हो गईं और टिकटों की बुकिंग, निरस्तीकरण आदि सेवाएं ध्वस्त हो गईं। इसके साथ ही बसों में इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीनें भी बंद हो गईं अब मैनुअली टिकट बनाने पड़ रहे हैं। ऑनलाइन सेवाएं बंद होने से यात्रियों का सफर अधर में लटक गया। वहीं रिफंड के लिए भी उन्हें माथापच्ची करनी पड़ रही है। रोडवेज की ऑनलाइन सेवाओं से प्रतिदिन दो से ढाई हजार टिकट ऑनलाइन बुक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल सेंटर से ले सकते हैं मददः रोडवेज की वेबसाइट हैक होने से ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को दिक्कतें न हों, इसलिए कॉल सेंटर 18001802877 पर टिकट कैंसिल कराने की सुविधा दी गई है। जिस मोड से पेमेंट किया गया है, उस पर ही रिफंड किया जाएगा। 
-यजुवेंद्र सिंह, प्रधान प्रबंधक(आईटी), रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed