फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight leaders from UP find a place in the national team; former minister Smriti Irani appointed National Gener

भाजपा की नई टीम: यूपी से आठ नेताओं को राष्ट्रीय टीम में मिली जगह, स्मृति ईरानी राष्ट्रीय महामंत्री बनीं

Mon, 17 Aug 2026 06:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 17 Aug 2026 06:07 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में यूपी से आठ नेताओं को जगह दी गई है।

विज्ञापन
Eight leaders from UP find a place in the national team; former minister Smriti Irani appointed National Gener
भाजपा की राष्ट्रीय टीम में यूपी के आठ नेताओं को जगह मिली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उत्तर प्रदेश के आठ नेताओं को स्थान दिया गया है। रेखा वर्मा व प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं, डॉ. भोला सिंह व संगीता यादव को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। अमर पाल मौर्या को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष और कुंवर बासित अली अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उत्तर प्रदेश के आठ नेताओं को स्थान दिया गया है। रेखा वर्मा व प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं, डॉ. भोला सिंह व संगीता यादव को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन


भाजपा की राष्ट्रीय टीम में यूपी के इन आठ चेहरों को मिली जगह

स्मृति ईरानी - 2019 में अमेठी से राहुल गांधी को हराकर सांसद बनीं। 2024 में कांग्रेस से चुनाव हार गईं। पीएम मोदी की करीबी मानी जाती हैं। करीब दो साल बाद फिर संगठन में अहम जिम्मेदारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश द्विवेदी - विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र नेता रहे। 2014 और 2019 में बस्ती से सांसद चुने गए, 2024 में हार गए। संगठन में सक्रिय रहे। अमित शाह, जेपी नड्डा और संघ के करीबी माने जाते हैं। असम विधानसभा और राजस्थान निकाय चुनावों में प्रभारी रह चुके हैं।

रेखा वर्मा - धौरहरा से 2014 और 2019 में सांसद रहीं, 2024 में सपा के आनंद भदौरिया से हारीं। बाद में नड्डा टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं। ओबीसी महिला चेहरा और केंद्रीय नेतृत्व की करीबी मानी जाती हैं।

प्रो. तारिक मंसूर - अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और मौजूदा विधान परिषद सदस्य। दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने। कुरैशी बिरादरी और पसमांदा समाज के प्रमुख चेहरे। भाजपा-आरएसएस के करीबी माने जाते हैं।

भोला सिंह - पश्चिमी यूपी के प्रमुख दलित चेहरों में शामिल। बुलंदशहर से लगातार तीसरी बार सांसद हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा में भी काम कर चुके हैं।

संगीता यादव - 2013 में भाजपा से जुड़ीं और 2017 में चौरीचौरा से विधायक बनीं। 2021 में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी रहीं। 2022 में निषाद पार्टी को सीट मिलने के बाद राज्यसभा भेजी गईं। पति आईआरएस अधिकारी हैं।

अमरपाल मौर्य - भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे और प्रमुख ओबीसी चेहरा। 2022 में ऊंचाहार से सपा के खिलाफ चुनाव हारे। 2024 में राज्यसभा भेजे गए और हाल में प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त हुए। अब राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की अहम जिम्मेदारी मिली।

कुंवर बासित अली - संघ के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से जुड़े और भाजपा के मुस्लिम संपर्क अभियान का प्रमुख चेहरा रहे। अमित शाह के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं। प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
 

डिजिटल और सोशल मीडिया विभाग में भी अहम बदलाव

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का एलान कर दिया। संगठन में हुए इस फेरबदल में डिजिटल और सोशल मीडिया विभाग में भी अहम बदलाव किया गया है। सबसे प्रमुख बदलाव सोशल मीडिया की जिम्मेदारी को लेकर है, जहां अमित मालवीय की जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को नया राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।

हालांकि, अमित मालवीय पार्टी के राष्ट्रीय आईटी प्रभारी की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। यानी डिजिटल संगठन में उनकी भूमिका पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, बल्कि सोशल मीडिया संचालन की जिम्मेदारी अलग कर दी गई है।

राष्ट्रीय टीम में अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी जगह
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में संगठन के अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है। नितिन नवीन के नेतृत्व में बनाई गई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, बैजयंत जय पांडा और स्मृति ईरानी समेत कई प्रमुख नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। बी.एल. संतोष राष्ट्रीय संगठन महासचिव के पद पर बने रहेंगे, जबकि पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए प्रमुख नेताओं में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, डॉ. भारती प्रवीण पवार और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल शामिल हैं। कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने इस सूची में अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों के नेताओं को जगह दी है।

भाजपा की नई टीम में आठ नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। विनोद तावड़े और सुनील बंसल को इस पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed