{"_id":"5e6f0b2e8ebc3ea7b817f133","slug":"eight-international-flights-cancelled-till-31-march-due-to-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफः हवाई सफर से कतरा रहे यात्री, आठ उड़ानें 31 मार्च तक निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफः हवाई सफर से कतरा रहे यात्री, आठ उड़ानें 31 मार्च तक निरस्त
Mon, 16 Mar 2020 11:45 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के संक्रमण हो देखते हुए यात्री हवाई सफर करने से बच रहे हैं। इसकी वजह से एयरलाइंस को नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए रविवार को आठ इंटरनेशनल फ्लाइट्स 31 मार्च तक के लिए निरस्त कर दी गई हैं। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को आठ फ्लाइट्स निरस्त कर दी गईं।
विज्ञापन
लखनऊ से जेद्दा जाने वाले सऊदी एयरलाइंस के विमान ने रविवार को आखिरी उड़ान भरी। यह फ्लाइट एसवी 890/891 सोमवार से निरस्त रहेगी। वहीं दुबई एयरलाइंस की लखनऊ से दुबई जाने वाली फ्लाइट एफजेड 433/434, इंडिगो एयरलाइंस की लखनऊ से शारजाह के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6ई 1412/1407 को भी निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
ऐसे ही सऊदी एयरलाइंस की लखनऊ से रियाद जाने वाली एसवी 894/895 फ्लाइट भी कैंसिल कर दी गई है।