{"_id":"5f9479038ebc3e9baa35bce5","slug":"eight-injured-in-road-accident-in-husainganj-lko-city-news-lko546966626","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुसैनगंज की तंग गली में बेकाबू कार ने आठ लोगों को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुसैनगंज की तंग गली में बेकाबू कार ने आठ लोगों को कुचला
विज्ञापन

हुसैनगंज के क्ले स्क्वॉयर में शनिवार दोपहर बेकाबू कार ने राशन की दुकान के बाहर कतार लगाकर खड़े आठ लोगों को कुचल दिया।
इसके बाद कार चालक वाहन लेकर भागा तो लोगों ने खदेड़ कर रोक लिया। चालक की जमकर पिटाई की और पथराव कर कार क्षतिग्रस्त कर दी। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
उसके नशे में वाहन चलाने की बात कही जा रही है। एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि महिलाएं-पुरुष राशन की दुकान के बाहर खड़े थे कि तेज रफ्तार कार आ गई।
इससे पहले कि लोग संभलते, कार चालक एक के बाद एक आठ लोगों को टक्कर मारते व कुचलते हुए भागने लगा। हादसे से चीख-पुकार मच गई।
लोगों ने कार को घेरकर रोक लिया और चालक को बाहर घसीटकर लात-घूसों से जमकर पिटाई की। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि कार चला रहे माल एवेन्यू निवासी स्वामी नाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
उसके खिलाफ सचिन ने केस कराया है। वहीं, घायल सचिन, अनुराग, राजेंद्र, जितेंद्र, जहरुन्निशा, अफरोज, माला सोनकर और 11 वर्षीय जैद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम कुछ लोगों को छुट्टी भी दे दी गई।
नंबर प्लेट पर लिखा था भारत सरकार
कार की नंबर प्लेट पर भारत सरकार लिखा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि स्वामी नाथ इतने नशे में था कि कार के मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। आरटीओ से कार के नंबर की जांच कराई गई तो वह ट्रांसपोर्टर प्रांजल द्विवेदी के नाम की निकली। उनसे संपर्क करने पर पता चला कि कार कुछ महीनों से वाणिज्य कर विभाग से अटैच थी और उसे जीएसटी कमिश्नर इस्तेमाल कर रहे थे।