{"_id":"69addf101a32a4cf67075488","slug":"eight-flights-operated-to-gulf-countries-providing-relief-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1636077-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खाड़ी देशों में आठ उड़ानों की हुई आवाजाही, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खाड़ी देशों में आठ उड़ानों की हुई आवाजाही, मिली राहत
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ।
विज्ञापन
लखनऊ। ईरान के साथ अमेरिका-इस्राइल के युद्ध के बीच लखनऊ से खाड़ी देशों के लिए उड़ानों का संचालन सामान्य होना शुरू हो गया है। रविवार को जेद्दा, मस्कट के लिए आठ उड़ानों की आवाजाही हुई, जिससे करीब 600 यात्रियों ने यात्रा की। वहीं, अबुधाबी, दुबई, दम्माम, रियाद आदि जगहों के लिए आने-जाने वाली 15 उड़ानें निरस्त रहीं।
जेद्दा से लखनऊ आने वाली एसवी-892 विमान का संचालन रविवार को हुआ। ऐसे ही मस्कट से लखनऊ आने वाली ओवी-705 और डब्लूवाई-265 एवं जेद्दा से लखनऊ आने वाली एसवी-890 से भी यात्री लखनऊ पहुंचे। दूसरी ओर लखनऊ से जेद्दा जाने वाली एसवी-890 एवं एसवी-891, लखनऊ से मस्कट जाने वाली ओवी-706 डब्लूवाई-266 से यात्री गंतव्य के लिए रवाना हुए। रविवार को लखनऊ से दुबई जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स-193, दम्माम जाने वाली एक्सवाई-897, रियाद जाने वाली आईएक्स-189, दुबई जाने वाली आईएक्स-197, अबुधाबी जाने वाली इंडिगो की 6ई-1415, दम्माम जाने वाली 6ई-97, शारजाह जाने वाली इंडिगो की 6ई-1423 तथा रियाद जाने वाली एक्सवाई-334 निरस्त रहीं।
विज्ञापन
इसी क्रम में लखनऊ आने वाली उड़ानों में दम्माम से आने वाली एक्सवाई-896, अबुधाबी से इंडिगो की 6ई-1416, शारजाह से इंडिगो की 6ई-1424, दुबई से आईएक्स-194, रियाद से आईएक्स-190, दम्माम से इंडिगो की 6ई-98 व रियाद से एक्सवाई-333 को निरस्त किया गया।
विज्ञापन