फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight died bacause of accidents in Lucknow.

दारुबाजों के हुड़दंग में कई हादसे, 16 ने गंवाई जान

Fri, 25 Mar 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Mar 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Eight died bacause of accidents in Lucknow.
accident - फोटो : graphic

होली में शराब पीकर सड़कों पर हुड़दंग मचाने निकली टोलियों ने दर्जनों लोगों की जान खतरे में डाल दी। कहीं टोलियों में शामिल युवक खुद हादसे का शिकार हुए तो कहीं इनकी वजह से दूसरों को अपनी जान गंवानी पड़ी। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महापौर के रिश्तेदार समेत समेत 16 लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन


चौक के यहियागंज, टाटपट्टी निवासी पुनीत गौड़ (50) महापौर डॉ. दिनेश शर्मा के चचेरे भाई हैं। पुनीत गौड़ बुधवार को जानकारीपुरम में होली मिलने के लिए अपनी बहन शिवा के घर गये थे। वहां से लौटते समय भिठौली में दीपक अस्पताल के सामने तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। काफी देर तक वह सड़क पर पड़े और तड़पते रहे।
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई। पुनीत गौड़ रद्दी के थोक विक्रेता था। मॉर्च्युरी में दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे और अपनी निगरानी में पोस्टमॉर्टम कराया। पुनीत गौड़ के बच्चे सक्षम, सुची व पत्नी रेनू का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमने-सामने भिड़ गई बाइकें

Eight died bacause of accidents in Lucknow.

पारा में आशियाना के न्यू गुड़ौरा निवासी बिल्डर रवींद्र यादव का बेटा शुभम यादव (18) व उसका सौरभ यादव (20) के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से आलमबाग की ओर से आ रहे थे।

पारा थाने के पास सामने से आ रहे ग्लैमर मोटरसाइकिल सवार बंथरा निवासी सरोज वाल्मीकि (27) व आकाश की मोटरसाइकिल तेजी से आमने-सामने भिड़ गई। दुर्घटना में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

शुभम यादव व आकाश वाल्मीकि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सौरभ यादव व सरोज की हालत चिंताजनक बनी हुई है। काकोरी में थरू गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भकटामऊ बुद्देश्वर निवासी मुंशी लाल (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मुंशीलाल मेट्रो परियोजना में लोडर का चालक था। मंगलवार देर शाम पेमेंट लेने के लिए नादरगंज गया था। वहां से लौटते समय देर रात दुर्घटना का शिकार हो गया।

इन हादसों में ये हुए घायल

Eight died bacause of accidents in Lucknow.
demo pic

गाजीपुर थानाक्षेत्र के सेक्टर 16 निवासी सुंदर लाल (50) की मोपेड में खुर्रमनगर चौराहे के पास कार सवारों ने टक्कर मार दी। घायल मछली विक्रेता सुंदर लाल को भी ट्रॉमा सेंटर में मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं नगराम के सिरौना गांव निवासी राम कुमार के बेटे सुरेश (33) की मोटरसाइकिल में नहर कोटी मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश व उसकी छह वर्षीय बेटी जूली को गंभीर चोटें आईं।

बाद में सुरेश की मौत हो गई। जबकि बेटी जूली की हालत गंभीर बनी हुई है। अपनी बेटी को दवा दिलाने के लिए अस्पताल गया था।

सआदतगंज के बिलवाड़ी निवासी इलेक्ट्रीशियन सुनील कश्यप (28) बुधवार को होली मिलने के लिये गोसाईगंज के अर्जुनगंज में अपनी ससुराल गया था। वापस लौटते समय रजमन बाजार चौकी के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और खंभे से टकरा गया। बाद में ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई।

इसी तरह, जानकीपुरम के नऊवा खेड़ा निवासी किसान प्रेम कुमार का बेटा लवकुश (18) दोस्तों से होली मिलने हरदोई गया था। लौटते समय दुबग्गा रेलवे पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घायल अवस्था में उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed