फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight children fall ill after consuming poisonous fruit in Bahraich.

Bahraich: सेब समझ कर खा लिया विषाक्त फल व बीज, आठ बच्चे बीमार, बेहोशी की हालत में लाए गए

Sat, 14 Dec 2024 05:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रिसिया (बहराइच)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिसिया (बहराइच) Published by: ishwar ashish Updated Sat, 14 Dec 2024 05:15 PM IST
सार

बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र में विषाक्त फल खाने से आठ बच्चे बीमार हो गए। उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया। हालांकि, इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
Eight children fall ill after consuming poisonous fruit in Bahraich.
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती बच्चे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक गांव के आठ बच्चों ने शुक्रवार की देर शाम सेब समझकर डीजल के पेड़ का फल व बीज खा लिया। रात में सभी बच्चे बहोश होने लगे। बेहोशी की हालत में परिजनों ने अपने-अपने बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। रात भर इलाज के बाद सभी बच्चे स्वस्थ हो गए। इस पर डॉक्टरों ने सभी बच्चों को घर भेज दिया है।

विज्ञापन


रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुकाम निवासी आठ बच्चे गांव में खेल रहे थे तभी गांव में लगे डीजल के पेड़ से सेब समझकर उसका फल तोड़कर घर लाए और फल व बीज खा लिया। फल व बीज खाने वाले बच्चों में आवेश खान पुत्र बड़कऊ (9), उबेश खान पुत्र मोहम्मद कलीम (10), नूर आलम पुत्र मोहम्मद नसीम (7), फैयुद्दीन पुत्र मुबारक अली (6), उजमा पुत्री राशिद (3), फैजान (8), सूफियान (9), सलमान (11) पुत्रगण मंजूर शामिल हैं।
विज्ञापन


रात आठ बजे के बाद इन सभी बच्चों की हालत बिगड़ी और वे बेहोश होने लगे। अभिभावक बिना देरी किए बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया में भर्ती कराया। सीएचसी में मौजूद डॉ. मिथलेश ने सभी बच्चों का रात भर इलाज किया। सभी बच्चों के ठीक हो जाने के बाद शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया। सभी बच्चे अपने परिजनों के साथ घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed