फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight booked for cheating of Rs 55 lakh

Lucknow News: आठ पर 55 लाख रुपये की ठगी का केस

Sat, 08 Nov 2025 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Eight booked for cheating of Rs 55 lakh
लखनऊ। विभूतिखंड थाने में आठ लोगों के खिलाफ 55 लाख रुपये की ठगी की एफआईआर दर्ज हुई है। इन पर 14 लोगों से फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के आदेश पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

अमेठी के जगदीशपुर निवासी हरिराम बाथम ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उन्होंने विभूतिखंड स्थित साइबर टावर में बने ओमेक्स सिटी के दफ्तर में संपर्क किया था। यहां कर्मचारी राहुल सिंह ने कंपनी के भगत सिंह और राजगुरु प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए फ्लैट बुक कराने की सलाह दी। झांसे में आए हरिराम व उनके परिचित जियाउद्दीन, नसरीन बेगम, शमा बानो, फैसल हसन, ताज मोहम्मद खान, नौरीन फातिमा, शबनम बानो, फखरुल हसन, इंतजारुल, रुखसार, इरशाद अहमद, पवन कौशल और गायत्री कौशल ने करीब 55 लाख रुपये में 14 फ्लैट बुक कराए।
विज्ञापन


आरोपियों ने दफ्तर में कई बार बैठकें कीं, जिनमें ओमेक्स के एमडी मोहित गोयल, चेयरमैन रोहतास गोयल, कर्मचारी राहुल, रविंद्र, जितेश, रुद्र नारायण और दो अज्ञात मौजूद रहते थे। हरिराम का आरोप है कि एमडी ने सभी लोगों को फ्लैटों के अलॉटमेंट लेटर भी दिए, पर कब्जा नहीं मिला। कंपनी से कई बार संपर्क करने पर भी कुछ नहीं हुआ और न ही दिए गए 55 लाख रुपये लौटाए गए। इस पर हरिराम ने डीसीपी पूर्वी से शिकायत की। इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






राहुल कंपनी में चतुर्थ श्रेणी का अस्थायी कर्मचारी था। 2023 में उसने फर्जी दस्तावेज दिखाकर कुछ लोगों से निर्माणाधीन प्रोजेक्टों में बुकिंग के नाम पर मोटी रकम ली थी। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। उसके पास से नौ स्टेटमेंट ऑफ अकाउंट के पेपर भी मिले थे। 11 अगस्त 2023 को उससे कूबुलनामा लिखवाकर नौकरी से निकाल दिया गया था। उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया था। राहुल से कंपनी का अब कोई सरोकार नहीं है।

- मनोज तिवारी, निदेशक प्रशासन, ओमेक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed