फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight arrested during TET exam: Salwar gang members and Munnabhai arrested from Ambedkar Nagar, Amethi and Sultanpur

टीईटी परीक्षा के दौरान आठ गिरफ्तार : अंबेडकरनगर, अमेठी और सुल्तानपुर से दबोचे गए साल्वर गैंग के सदस्य और मुन्नाभाई

Mon, 24 Jan 2022 12:53 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 24 Jan 2022 12:53 AM IST
सार

अमेठी जिले में रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा में एक परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के सहारे नकल करते पकड़ा गया। शिव प्रताप इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या आठ में परीक्षार्थी के नकल करते पकड़े जाने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Eight arrested during TET exam: Salwar gang members and Munnabhai arrested from Ambedkar Nagar, Amethi and Sultanpur
यूपीटीईटी - फोटो : Social media

विस्तार

अवध के विभिन्न जनपदों में टीईटी परीक्षा के दौरान रविवार को पांच को दबोचा गया। अंबेडकरनगर में टीईटी परीक्षा में रविवार को साल्वर गैंग के तीन सदस्य परीक्षा देते हुए पकड़ लिए गए। इनमें दो युवक जबकि एक युवती शामिल है। एक युवती को ब्लूटूथ डिवॉयस का प्रयोग कर परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया, जबकि एक अन्य युवती को एक अन्य परीक्षार्थी की सीट पर परीक्षा देते हुए पकड़ लिया गया। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की पूछताछ में साल्वर गैंग के सदस्यों ने बताया कि अभ्यर्थियों से उनके पेपर हल करने के नाम पर 3 लाख रुपये मिलने थे। इनमें से 1 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान हो गया था। एसपी ने बताया कि आरोपियों से सघन पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


अमेठी जिले में रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा में एक परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के सहारे नकल करते पकड़ा गया। शिव प्रताप इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या आठ में परीक्षार्थी के नकल करते पकड़े जाने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे अफसरों ने परीक्षार्थी को हिरासत में लेते हुए परीक्षा समाप्ति तक केंद्र में अपने साथ रखा। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभिरक्षा में सीएचसी ले जाकर डिवाइस निकलवाने के बाद पुलिस ने प्रधानाचार्य की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में पकड़े दो अभ्यर्थी
सुल्तानपुर के कादीपुर के नेशनल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में सुबह की पाली में एक परीक्षार्थी को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में पकड़ा गया। मो. अबरार के स्थान पर मो. अकबर परीक्षा दे रहा था। प्रधानाचार्य डॉ. केडी सिंह की सूचना पर पहुंची कादीपुर कोतवाली पुलिस ने अभ्यर्थी को अपनी अभिरक्षा में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सुल्तानपुर के लंभुआ में दूसरे के नाम पर परीक्षा देती मिली छात्रा पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सर्वोदय इंटर कॉलेज में शिक्षक पात्रता परीक्षा की दूसरी पाली में एक छात्रा के नाम में अंतर पाया गया। परीक्षा दे रही छात्रा के पास मौजूद सभी परिचय पत्रों पर सुमन पुत्री मंशाराम दर्ज था। फोटो भी सुमन की थी। एसडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नाम में विभेद के चलते उसकी कॉपी को अलग से जांच के लिए भेजा जा रहा है। उधर, केंद्र व्यवस्थापक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि जांच पत्र व परीक्षार्थी के परिचय पत्र मेल नहीं खा रहे हैं। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed