फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eid-ul-Adha today, mosques and places of worship ready for prayers

Lucknow News: ईद-उल-अजहा आज, नमाज के लिए मस्जिदें और इबादतगाहें तैयार

Sat, 07 Jun 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 07 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Adha today, mosques and places of worship ready for prayers
बकरीद की नमाज के लिए पुराने लखनऊ की टीले वाली मस्जिद पर लगा टेंट। -अमर उजाला
लखनऊ। ईद-उल-अजहा की नमाज शनिवार को शहर की तमाम ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत से अदा होगी। कुर्बानी के जज्बे के साथ मुसलमान अल्लाह की बारगाह में सजदा कर हजरत इब्राहिम अलै. की उस अजीम कुर्बानी को याद करेंगे, जो उन्होंने अपने रब के हुक्म से पेश की थी। ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद मुसलमान अल्लाह से मोहब्बत को दुनिया की हर चीज से ऊपर रखने के जज्बे के साथ कुर्बानी करेंगे। कुर्बानी का दौर शनिवार शुरू होकर सोमवार तक चलता रहेगा।
विज्ञापन


शहर में ईद-उल-अजहा की सबसे बड़ी जमात ऐशबाग ईदगाह में अदा होगी। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली सुबह 10 बजे नमाज पढ़ाएंगे। शिया समुदाय की सबसे बड़ी जमात आसिफी मस्जिद में अदा होगी। यहां पर मौलाना सरताज हैदर की इमामत में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 11 बजे अदा होगी। टीले वाली मस्जिद में सुबह 9 बजे मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुल मन्नान रहमानी नमाज अदा कराएंगे।
विज्ञापन

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि ईद-उल-अजहा खुदा के दो पैगंबर हजरत इब्राहिम अलै. और उनके बेटे हजरत इस्माईल अलै. की यादगार है। मस्जिद सुब्हानिया के इमाम कारी मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि कुर्बानी करने का बहुत बड़ा सवाब है। वहीं, कुर्बान न करने पर नाराजगी का इजहार भी है। हजरत मोहम्मद साहब ने फरमाया है कि हैसियत रखने के बावजूद कुर्बान न करने वाले मेरी ईदगाह में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed