{"_id":"5b228f734f1c1bf56e8b7f74","slug":"eid-to-be-celebrated-on-saterday","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद के नहीं हुए दीदार, शनिवार को मनाई जाएगी ईद, सुबह 10 बजे पढ़ी जाएगी नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद के नहीं हुए दीदार, शनिवार को मनाई जाएगी ईद, सुबह 10 बजे पढ़ी जाएगी नमाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 15 Jun 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
चांद देखने की कोशिश करते रोजेदार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-फित्र का चांद गुरुवार को दिखाई नही दिया। ईद अब शनिवार को मनाई जाएगी। मरकजी चांद कमेटी और शिया मून कमेटी ने चांद न होने का एलान किया है। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने देर शाम शव्वाल का चांद न होने का ऐलान किया। मौलाना ने कहा कि ईद-उल-फित्र अब शनिवार को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ऐशबाग ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 10 बजे अदा की जाएगी। वहीं शिया मून कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी ईद का चांद दिखाई न देने ऐलान किया।
विज्ञापन
नमाज-ए-तरावीह का आखिरी दौर आज होगा मुकम्मल
ईद का चांद दिखने के साथ ही नमाज-ए-तरावीह का आखिरी दौर अब शुक्रवार को मुकम्मल होगा। रमजान का चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में शुरू हुई तरावीह की विशेष नमाज कल सम्पन्न होगी। रमजान-उल-मुबारक के पूरे एक माह के रोजे रखने के बाद ईद के चांद का दीदार होने का इंतजार कर रहे रोजेदारों को चांद न होने पर मायूसी जरूर हुई लेकिन एक और रोजा मिलने की खुशी भी थी।
विज्ञापन
उनको ईद की तैयारियों के लिए एक दिन जो और मिल गया था। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि ईद-उल-फित्र अल्लाह की तरफ से अपने बन्दों को रमजान-उल-मुबारक की इबादत का ईनाम है।