फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eid to be celebrate on 25 may

ईद 25 को

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
Eid to be celebrate on 25 may
लखनऊ। ईद का चांद शनिवार को नहीं दिखाई दिया। ईद उल फितर अब सोमवार को मनाई जाएगी। उलेमा की ईद का चांद शनिवार को देखने की अपील के बाद शाम को मगरिब की नमाज के बाद रोजेदारों की निगाहें चांद के दीदार को बेकरार रहीं। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ  अब्बास ने देर शाम ईद का चांद न दिखने का एलान किया। ईद का चांद न होने पर रोजेदार मायूस जरूर हुए, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी ज्यादा थी कि उन्हें एक दिन और इबादात करने और रोजा रखने का मौका मिला है। ऐसे अदा करें ईद की नमाज ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि जिस तरह अभी तक इमाम मुअज्जिन के साथ तीन लोग नमाज अदा कर रहे थे, वैसे ही ईद की नमाज भी अदा करें। बाकी लोग अपने घरों पर ही नमाज अदा करें। मौलाना ने कहा कि अगर किसी घर में चार मर्द न हों तो चार रकात चाश्त की नमाज नफिल पढ़ें। उन्होंने बताया कि ईद की नमाज का तरीका यह है कि तकबीर तहरीमा के बाद सना पढ़ें। इसके बाद दो तकबीर कहें हर बार कानों तक हाथ उठाएं और छोड़ दें। फिर तीसरी तकबीर कहें और हाथों को कानों तक उठा कर नियत बांध लें, उसके बाद सूरह फातिहा और कोई सूरत पढें। पहली रकआत पूरी करें। दूसरी रकआत में सूरह फातिहा और कोई सूरत पढ़ कर तीन बार तकबीर कहें और हर बार कानों तक हाथ उठाएं और छोड़ दें। फिर चौथी तकबीर में बिना हाथ उठाए हुए रुकू में चले जाएं। बाकी नमाजी भी ऐसे ही करें। उन्होंने कहा कि ईद के दिन घर वालों के साथ खुशियां मनाएं। लोगों को फोन पर ही बधाई दें। किसी और के घर न जाएं। किसी से न हाथ न मिलाएं और न ही गले मिलें। उधर, शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ  अब्बास ने कहां की ईद में लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। गरीबों की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed