लखनऊ के म्यूजियम में शुरू होंगे ऐतिहासिक 3D गेम्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रहालय में डवलप हो रही इजिप्शियन गैलरी में अब ममी के साथ बच्चे द गेम्स ऑफ तूतेनखामेन का भी 40 इंच की टच स्क्रीन पर लुत्फ उठा सकेंगे।
मिस्र के राजा तूतेनखामेन पर आधारित इस थ्री डी गेम्स के साथ दर्शक उसकी सत्ता और रोमांच से भी रूबरू होंगे।
संग्रहालय में गेम्स जोड़ने का उद्देश्य दर्शकों के साथ बच्चों की ट्रिप को यादगार बनाना है। इसके लिए एक खास किस्म का थ्री डी गेम्स संग्रहालय प्रशासन को मुहैया कराया गया है।
ये 40 इंच की टच स्क्रीन पर खेला जाएगा। गेम्स के कई प्रकार होंगे। इसमें मैनुअली गेम भी शामिल होंगे, जिन्हें चलते-फिरते तार्किकता के अनुसार खेल सकेंगे। इसको लेकर बीते दिनों वाराणसी के विशेषज्ञों से चर्चा भी हो चुकी है। जून के दूसरे पखवाड़े तक गैलरी खुलने के साथ ही गेम्स भी शुरू होने की संभावना है।
राज्य संग्रहालय के निदेशक डॉ.एके पांडेय कहते हैं कि दर्शकों खासकर बच्चों को मिस्र की सभ्यता से रूबरू कराने के उद्देश्य से नया प्रयोग किया जा रहा है।सम्राट तूतेनखामेन के डिजिटली और मैनुअली गेम को शामिल किया गया है,जो इजिप्शियन गैलरी में लगाया जाएगा। बच्चे इसे 40 इंच की टच स्क्रीन पर खेल सकते हैं। तार्किकता बढ़ाने वाले गेम्स भी लगेंगे।
संग्रहालय में मिलेंगे कई ममी के अनूठे मॉडल
मिस्र सभ्यता और संग्रहालय में रखी तीन हजार साल पुरानी ममी को लेकर बढ़ते क्रेज को देखते हुए संग्रहालय प्रशासन अनुकृति विंग में कई नए आइटम जोड़ने जा रहा है।
निदेशक संग्रहालय ने बताया कि आने वाले समय में तूतेनखामेन मास्क की अनुकृति,मिस्र की ममी की अनुकृति,उनके रक्षकों के मॉडल की अनुकृतियां खरीद सकेंगे। इस योजना पर काम चल रहा है।
इनके साइज इतने रहेंगे कि इन्हें लोग सजावटी तरीके से रख सकेंगे, कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं रहेगी। मिस्र गैलरी की खूबियों पर अनुकृतियां डिजाइन की जा रही हैं। मालूम रहे कि संग्रहालय अपने यहां मौजूद कई दुर्लभ कलेक्शनों की अनुकृतियां काउंटर से बेचता भी है।