{"_id":"676b45fccf653310000111f6","slug":"effect-of-fog-six-trains-canceled-raebareli-news-c-101-1-rai1002-124768-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोहरे का असर, छह ट्रेन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोहरे का असर, छह ट्रेन निरस्त
Wed, 25 Dec 2024 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 25 Dec 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सर्दी और कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। मंगलवार को सभी प्रमुख ट्रेन लेट रहीं, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर सर्दी से परेशान होना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत उन यात्रियों को हो रही है, जिनकी ट्रेन रात में है। रात में कोई भी ट्रेन समय पर स्टेशन पर नहीं आ रही है। मंगलवार को छह ट्रेनें कोहरे के कारण निरस्त कर दी गईं।
सर्दी और कोहरा रेल यात्रियों के लिए पेरशानी का सबब बन गया है। मंगलवार को बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस और बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही।
स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में चल रहे काम और कोहरे की वजह से ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को मायूस होकर स्टेशन से लौटना पड़ा।
विज्ञापन
देहरादून-बनारस जनता मेल दो घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस सवा घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल डेढ़ घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल सवा तीन घंटे, आनंद विहार-पूरी नीलांचल एक्सप्रेस सवा घंटे, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस तीन घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे, पटना-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई।
इसी तरह सोमवार रात को प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर डेढ़ घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर एक घंटे देर से स्टेशन आई।

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद