फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Effect of fog in UP: Wheels of trains stopped, planes are arriving late

यूपी में कोहरे का प्रभाव: थमे ट्रेनों के पहिए, विमान आ रहे हैं देरी से, डाइवर्ट करनी पड़ीं कुछ फ्लाइट

Wed, 03 Jan 2024 11:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 03 Jan 2024 11:04 PM IST
सार

मुम्बई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की रात 8.35 की उड़ान 55 मिनट लेट पहुंची। इंडिगो की दोपहर 1.16 बजे की उड़ान एक घंटे 56 मिनट देरी से अमौसी पहुंची। इंडिगो की मंगलवार सुबह तीन बजे रवाना होने वाली फ्लाइट सात घंटे देरी से गंतव्य पर पहुंची। इससे पैसेंजरों को भयंकर असुविधाओं का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Effect of fog in UP: Wheels of trains stopped, planes are arriving late
कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कोहरे ने ट्रेनों व विमानों का संचालन गड़बड़ा दिया है। दो दिन सुर, लय, ताल सुधरे थे, पर मंगलवार रात कोहरे ने फिर से ऑपरेशन को बिगाड़ दिया। दिल्ली की वीआईपी ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों के पसीने छुड़ा दिए हैं। वहीं दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, बंगलुरु आदि रूट के विमान भी देरी के शिकार हुए। दिल्ली से लखनऊ आ रहे विमान को खराब मौसम के चलते श्रीनगर डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


बीती मंगलवार रात जहां घने कोहरे के चलते दृश्यता कहीं-कहीं शून्य रही। वहीं बुधवार सुबह हुई बारिश से ट्रेनों व विमानों का संचालन पटरी से उतर गया। इससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। अमौसी एयरपोर्ट से मुम्बई के लिए रात 11 बजे उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को पौने घंटे की देरी से रवाना किया गया। वहीं इंडिगो की ही शाम चार बजे रवाना होने वाली फ्लाइट 2.16 घंटे की देरी से मुम्बई पहुंची। इंडिगो की शाम 4.39 बजे मुम्बई जाने वाली उड़ान आधे घंटे लेट रही। 
विज्ञापन


वहीं मुम्बई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की रात 8.35 की उड़ान 55 मिनट लेट पहुंची। इंडिगो की दोपहर 1.16 बजे की उड़ान एक घंटे 56 मिनट देरी से अमौसी पहुंची। इंडिगो की मंगलवार सुबह तीन बजे रवाना होने वाली फ्लाइट सात घंटे देरी से गंतव्य पर पहुंची। इससे पैसेंजरों को भयंकर असुविधाओं का सामना करना पड़ा। इसी क्रम में लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की बीती रात 12.28 बजे की उड़ान डेढ़ घंटे देरी से पहुंची तथा दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की शाम 4.46 बजे की उड़ान 45 मिनट लेट रही। इंडिगो की ही सुबह 6.54 बजे दिल्ली से लखनऊ आने वाली उड़ान को खराब मौसम के चलते श्रीनगर डायवर्ट कर दिया गया। इंडिगो की रात 10.33 बजे की उड़ान डेढ़ घंटे लेट पहुंची। अहमदाबाद, बंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद की उड़ानें भी लेटलतीफी की शिकार हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी से लेकर कारपोरेट ट्रेनें तक घंटों लेट
कोहरे के चलते ट्रैक पर दृश्यता शून्य रही, जिससे ट्रेनों को रेंग-रेंगकर चलना पड़ा। यही वजह है कि लखनऊ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली कारपोरेट ट्रेन 82501 तेजस एक्सप्रेस 3.56 घंटे की देरी से पहुंची। वहीं दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली 82502 तेजस एक्सप्रेस भी एक घंटे 20 मिनट रिशेड्यूल की गई। दिल्ली से लखनऊ पहुंची 12004 शताब्दी एक्सप्रेस 2.10 घंटे की देरी से आई थी, जिसकी वजह से जंक्शन से दिल्ली जाने वाली 12003 शताब्दी एक्सप्रेस बुधवार को एक घंटे की देरी से रवाना किया गया।


वहीं दिल्ली से आने वाली 12230 लखनऊ मेल एक घंटे 20 मिनट, लखनऊ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली 12229 लखनऊ मेल 45 मिनट, चारबाग से चलने वाली 12429 एसी एक्सप्रेस 3.02 घंटे देरी से दिल्ली पहुंची। दिल्ली से चारबाग आने वाली 12430 एसी एक्सप्रेस सवा घंटे देरी से पहुंची। चंडीगढ़ से लखनऊ आने वाली 12232 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस तीन घंटे व लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली 12231 चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटे 17 मिनट तथा मुम्बई से लखनऊ आने वाली 12534 पुष्पक एक्सप्रेस 55 मिनट लेट पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed