{"_id":"677c3f05adc38b9e390794e8","slug":"effect-of-fog-flight-from-hyderabad-diverted-to-indore-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1024824-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोहरे का असरः हैदराबाद से पहुंची फ्लाइट इंदौर डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोहरे का असरः हैदराबाद से पहुंची फ्लाइट इंदौर डायवर्ट
विज्ञापन
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर कोहरे के चलते सोमवार सुबह दृश्यता शून्य के समीप पहुंच गई। इससे हैदराबाद से लखनऊ पहुंची उड़ान को इंदौर डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, 15 उड़ानें दो घंटे तक की देरी की शिकार हुईं।
हैदराबाद से लखनऊ आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 2815 सुबह 6:27 बजे हैदराबाद से रवाना होकर सोमवार सुबह 8ः10 बजे अमौसी पहुंची। यहां कोहरा होने के कारण विमान को इंदौर डायवर्ट कर दिया गया। पायलट कोहरे में विमान उतारने की सुविधा इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम आईएलएस कैट -3 बी के लिए प्रशिक्षित नहीं था। इंदौर में विमान सुबह 10:24 बजे उतरा।
मौसम साफ होने पर विमान को इंदौर से लाकर दोपहर 12:22 बजे लखनऊ में उतारा गया। मुंबई लखनऊ फ्लाइट क्यूपी 1451 पौने दो घंटे, दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-5090 दो घंटे, गोवा से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6811 सवा घंटे लेट हुई। हैदराबाद से लखनऊ आने वाली 6ई 6167 एक घंटे, कोलकाता से आने वाली 6ई 6469 एक घंटे, पुणे से आने वाली 6ई 118 करीब 40 मिनट देरी से आई। हैदराबाद से लखनऊ के बीच की फ्लाइट 6ई 6166 करीब एक घंटे लेट हुई।
विज्ञापन
...इधर बेपटरी हुआ ट्रेनों का संचालन
कोहरे के कारण गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 13:30 घंटे, 22425 वंदे भारत एक्सप्रेस सवा आठ घंटे, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस व 12554 दिल्ली सहरसा एक्सप्रेस सात-सात घंटे, 12420 गोमती एक्सप्रेस छह घंटे, दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली 12004 शताब्दी एक्सप्रेस छह घंटे, 13257 जनसाधारण एक्सप्रेस व चारबाग से दिल्ली जाने वाली 12419 गोमती एक्सप्रेस पांच घंटे, 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस चार घंटे, 12875 नीलांचल एक्सप्रेस पांच घंटे लेट पहुंची। 17 और ट्रेनें दो से चार घंटे तक देरी की शिकार हुईं।
वंदे भारत के ट्रैक पर आ गया जानवर
प्रयागराज से गोरखपुर जा रही गाड़ी संख्या 22550 वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को जब उतरेटिया स्टेशन के पास पहुंची तो ट्रैक पर जानवर आ गया। इससे ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही। कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद रेलकर्मियों ने जानवर को हटाया और ट्रेन देरी से चारबाग हपुंची। इस दौरान यात्री स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रहे।