फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cyclone Biparjoy Impact on UP Weather Today: Heat Wave in Uttar Pradesh, IMD Predicts Heavy Rain and Lightning

UP Weather Update: पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर बरकरार, पश्चिम में बिजली-बारिश के आसार

Fri, 16 Jun 2023 12:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Jun 2023 12:43 PM IST
सार

IMD Rain Alert in UP, Cyclone Biparjoy: पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में शुक्रवार को भी लू की चेतावनी जारी की गई है। 17 जून से धूल भरी हवा और बादल-बिजली चमकने का असर प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी इलाकों में रहेगा। 18 को हवा की रफ्तार और तेज होने के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
Cyclone Biparjoy Impact on UP Weather Today: Heat Wave in Uttar Pradesh, IMD Predicts Heavy Rain and Lightning
बिपरजॉय चक्रवात। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 जून तक तपते-दिन और रात लोगों को बेहाल करते रहेंगे। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश-बिजली के आसार बन रहे हैं। वहीं बिपरजॉय का प्रभाव यूपी में भी जल्द देखने को मिलेगा। शनिवार से धूल भरी आंधी, बादल, बिजली व बारिश के आसार हैं। पश्चिम यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 19 जून तक ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं। वहीं, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में शुक्रवार को भी लू चलेगी, जो आगे भी जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को झांसी-प्रयागराज 43 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहे।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में शुक्रवार को भी लू की चेतावनी जारी की गई है। 17 जून से धूल भरी हवाएं और बादल-बिजली का असर प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी इलाकों में रहेगा। 18 को हवा की रफ्तार और तेज होे के आसार हैं। पशिच्मी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 19 जून को भी कमोबेश ऐसे ही हालात बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


फुरसतगंज में रात सबसे ज्यादा गर्म
फुरसतगंज में रात का पारा 32..4डिग्री दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, ये अब तक के इतिहास में फुरसतगंज/रायबरेली की सबसे गर्म रात है। वहीं बाराबंकी में न्यूनतम तापमन 31, सुल्तानपुर में 31..4, वाराणसी में 31..7 डिग्री रिकार्ड किया गया। जकि झांसी-प्रयागराज में दिन का तापमान 43 डिग्री पार बना हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में पारा 40 से नीचे दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed