{"_id":"68243c7ba5e6e31bd9023bbf","slug":"effect-ending-tension-visible-train-tickets-easily-available-news-relief-people-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जम्मू से आने वाली ट्रेनों में सीटों की मारामारी खत्म, स्टेशनों पर बजाए जा रहे देशभक्ति के गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जम्मू से आने वाली ट्रेनों में सीटों की मारामारी खत्म, स्टेशनों पर बजाए जा रहे देशभक्ति के गीत
Wed, 14 May 2025 05:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 14 May 2025 05:46 PM IST
सार
भारत पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने के बाद जम्मू से आने वाली ट्रेनों में सीटों की मारामारी खत्म हो गई है। यात्रियों को आसानी से सीटें मिल रही हैं। रेलवे स्टेशनों पर देश भक्ति के गीत बजाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू से लखनऊ लौटने वालों की भीड़ बीते दिनों के मुकाबले कम नजर आई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पाकिस्तान के साथ तनाव शांत होने के बाद 13 मई को जम्मू से आने वाली ट्रेनों में तत्काल सीटों की मारामारी खत्म हो गई है। इससे यात्रियों को आसानी से सीटें मिल जा रही है।
विज्ञापन
जम्मू से लखनऊ आने वाली जम्मूतवी, अमरनाथ, हिमगिरी सहित कई ट्रेनों में करीब 480 सीटें तत्काल कोटे की हैं। काफी समय बाद 360 सीटें यात्रियों को आसानी से मिल गई हैं। इससे पहले लंबी वेटिंग होने से तत्काल सीटों के लिए मारामारी होती थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी ने तिरंगा लेकर किया शौर्य यात्रा का नेतृत्व... पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी, बोले- ये खुद नष्ट हो जाएगा
विज्ञापन
ये भी पढ़े- तिरंगा यात्रा का शुभारंभ: सीएम योगी बोले- भारत की तरफ जो अंगुली उठाएगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा
यही हाल लखनऊ से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में सीटों का भी रहता था। पाकिस्तान से तनाव कम होने के बाद जम्मू से आने-जाने वालों की संख्या बहुत कम हुई है।
स्टेशन पर बजे देश भक्ति के गीत
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद रेल मंत्रालय के निर्देश पर चारबाग रेलवे स्टेशन पर देशभक्ति के गीत गूंजे। इसके अलावा उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में आने वाले अन्य स्टेशनों पर भी देश भक्ति के गीत बजाए गए।