परफार्मेंस के आधार पर होंगे शिक्षा अधिकारियों के तबादले, इंडीकेटर तय करने को गठित की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के समूह ‘क’ और ‘ख’ के अधिकारियों के तबादले उनकी परफार्मेंस के आधार पर वरीयता क्रम में ऑनलाइन होंगे। प्रदेश सरकार ने अधिकारियों का परफार्मेंस इंडीकेटर निर्धारित करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर निदेशक मंजू शर्मा की अध्यक्षता में दस सदस्यीय समिति गठित की है।
समिति बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग में तैनात सहायक निदेशक, उप निदेशक, संयुक्त निदेशक और अपर निदेशक स्तर तक के अधिकारियों के दायित्व और कर्तव्य के आधार पर उनके इंडीकेटर निर्धारित कर 15 दिन में रिपोर्ट देगी। शासन के अधिकारी ने बताया कि आगामी वर्ष में वरीयता क्रम को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन तबादले किए जाएंगे।
समिति में यह शामिल
समिति में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के संयुक्त निदेशक वीके पांडेय को सदस्य सचिव नियुक्त किया है। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग में लखनऊ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक सुरेंद्र तिवारी, निदेशालय के संयुक्त शिक्षा निदेशक भगवती सिंह, लखनऊ डायट के प्राचार्य पवन सचान, सहायक शिक्षा निदेशक (सेवाएं-1) प्रयागराज रामशरण सिंह, सहायक शिक्षा निदेशक (सेवाएं) माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के राजकुमार को सदस्य बनाया है।
इसी प्रकार लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, लखनऊ के बेसिक शिक्षा अधिकारी और राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को समिति में सदस्य बनाया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव जय शंकर दुबे ने बुधवार को समिति गठन का शासनादेश जारी किया।