{"_id":"921791c709268f41d746ead7edd0c064","slug":"education-officers-to-get-new-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नई गाड़ियों से चलेंगे शिक्षाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नई गाड़ियों से चलेंगे शिक्षाधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Sep 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को खटारा गाड़ियों से मुक्ति मिलने वाली है। अधिकारी अब नई गाड़ियों से चलेंगे। इसके पहले उन्हें पुरानी गाड़ियों को नीलाम करना होगा।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने इस संबंध में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दे दिया है।
कहा जल्द पुरानी गाड़ियों की मानक के अनुसार नीलामी कर उससे होने वाली आय की जानकारी निदेशालय को दी जाए, ताकि नई गाड़ियों के लिए राशि स्वीकृत हो सके।
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षकों ने निदेशालय स्तर पर होने वाली समीक्षा बैठक में इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक को जानकारी दी थी कि गाड़ियां खराब होने की वजह से काम प्रभावित होता है।
विज्ञापन
इसलिए निदेशालय ने शासन को प्रस्ताव भेजकर नई गाड़ियां खरीदने की अनुमति मांगी थी। शासन से अनुमति मिलने के आधार पर ही माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन