{"_id":"60588920b3e8ec23b0396715","slug":"education-minister-writes-letter-to-apar-mukhya-sachiv-basic-shiksha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा मंत्री ने होली के अवकाश के बाद परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन करने को कहा, लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा मंत्री ने होली के अवकाश के बाद परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन करने को कहा, लिखा पत्र
Mon, 22 Mar 2021 05:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Mar 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के परीक्षाओं का जो कार्यक्रम जारी किया गया है, उसमें मूल्यांकन कार्य होली के अवकाश की अवधि में सम्पन्न कराने की बात की गयी है।
उन्होंने इस आदेश को संशोधित करते हुए मूल्यांकन कार्य होली के अवकाश के बाद अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में कराए जाने का आदेश तत्काल निर्गत करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन