फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Education Minister said All private universities and colleges will be connected to app like Samarth Portal

UP News: ऐप से जुड़ेंगे सभी निजी विवि एवं महाविद्यालय..., उच्च शिक्षा मंत्री बोले- अनियमितता पर होगी कार्रवाई

Mon, 08 Sep 2025 04:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Sep 2025 04:44 PM IST
सार

समर्थ पोर्टल की सभी निजी विवि एवं महाविद्यालय ऐप से जुड़ेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अनियमितता पर संस्थानों पर कार्रवाई होगी। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
Education Minister said All private universities and colleges will be connected to app like Samarth Portal
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया की जांच की जाएगी। सीएम योगी के इस आदेश पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बयान आया है। उन्होंने कहा कि बाराबंकी के रामस्वरूप विश्वविद्यालय मामले में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। इनको लेकर योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है।

विज्ञापन


प्रदेश के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों को भारत सरकार के 'समर्थ पोर्टल' से जोड़ा जा चुका है। सीएम योगी के आदेश पर एक विशेष समिति गठित की गई है। इसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि यह समिति प्रत्येक निजी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय से शपथ पत्र लेगी। इसमें यह बताना होगा कि वह संस्थान कौन-कौन से कोर्स चला रहा हैं। सभी कोर्स मान्यता प्राप्त हैं या नहीं? प्रत्येक कोर्स में कितने छात्रों ने प्रवेश लिया है? यह सब बताना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अनियमितता पर संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

उन्होंने आगे कहा कि यदि जांच में कोई अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अवैध प्रवेश पाए जाने पर संस्थान को छात्र का पूरा शुल्क ब्याज सहित वापस करना होगा। सरकार अब एक नया पोर्टल विकसित करने जा रही है। यह केंद्र सरकार के 'समर्थ पोर्टल' की तरह निजी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को जोड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed