फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   education

एक जुलाई से माध्यमिक के शिक्षक भी बुलाए जाएंगे विद्यालय

Thu, 17 Jun 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
education
लखनऊ। बेसिक शिक्षा के विद्यालयों को खोलने का आदेश होने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों को भी एक जुलाई से बुलाने की तैयारी हो रही है। माना जा रहा है कि शिक्षकों के विद्यालय नहीं बुलाए जाने से छात्रों के दाखिले समेत कई कार्य अटके हुए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों के कार्यालय पहले से ही खुले हैं, लेकिन अभी तक शिक्षकों को विद्यालय जाने की अनुमति नहीं है। वे घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं, लेकिन शिक्षकों के विद्यालय न जाने से काफी कार्य अटक गए हैं। छात्रों के दाखिले काफी प्रभावित हुए हैं। खासकर कक्षा छह से आठ तक। शिक्षकों ने बताया कि छात्रों का पंजीकरण न होने से जूनियर वर्ग के छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। महज 20 से 25 प्रतिशत छात्र ही ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़ पाए हैं। शिक्षकों के अनुसार कक्षा नौ के छात्रों के दाखिले भी काफी प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा छह से आठ तक के छात्रों के अभिभावकों को मध्याह्न भोजन की परिवर्तन लागत की राशि का भुगतान व खाद्यान्न वितरण भी किया जाना है। यह कार्य भी प्रभावित हो रहा है। वहीं, इस वर्ग के छात्रों को परिषद की निशुल्क किताबें वितरित कराई जाएगी। यह सारे कार्य तभी पूर्ण हो पाएंगे जब शिक्षकों का विद्यालयों में जाना शुरू हो जाएगा। शिक्षकों ने बताया कि बेसिक विभाग की तरफ से आदेश आने के बाद यह संभावना प्रबल हो गई है कि एक जुलाई से माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के जाने का आदेश हो जाएगा।
विज्ञापन

चुनिंदा शिक्षकों को बुलाया जा रहा
माध्यमिक शिक्षा में कुछ खास कामों के लिए आदेश न होने के बाद भी चुनिंदा शिक्षकों को बुलाया जा रहा है। हाईस्कूल व इंटर के छात्रों का अंक अपलोड करने के लिए शिक्षकों को बुलाया गया था। वहीं, यूडायस पोर्टल पर भी फीडिंग के लिए शिक्षकों को बुलाया गया था। वहीं, हाईस्कूल व इंटर के छात्रों के नाम की वर्तनी में सुधार के लिए भी चुनिंदा शिक्षकों को बुलाया जा रहा है। शिक्षकों ने बताया कि यह सब एकेडमिक कार्य से संबंधित है, जो बिना उनके विद्यालय जाए पूरा नहीं हो सकता। शिक्षकों ने बताया कि अब कक्षा नौ और 11 के छात्रों का पंजीकरण कार्य भी शुरू हो जाएगा। इससे पहले उनका दाखिला करना अनिवार्य है, ऐसे में अब उनको विद्यालय बुलाए जाने का फरमान जारी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed