फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   education hub for minorities

सपा का एक और चुनावी दांव, अप्लसंख्यकों के लिए एजुकेशन हब

Fri, 23 Aug 2013 10:42 AM IST
लखनऊ/अनिल श्रीवास्तव
लखनऊ/अनिल श्रीवास्तव Updated Fri, 23 Aug 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
education hub for minorities

सरकारी योजनाओं में 20 फीसदी हिस्सेदारी देने के बाद अल्पसंख्यकों को लुभाने के लिए सपा सरकार एक और दांव चलने जा रही है। उनके लिए अब शैक्षणिक हब बनाने की तैयारी है।

विज्ञापन


इसमें अल्पसंख्यकों को उच्च शिक्षा देने के साथ-साथ आवासीय सुविधा, व्यावसायिक शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग भी दी जाएगी।

‘अल्पसंख्यकों की शैक्षिक सहभागिता एवं उन्नयन’ नाम की इस योजना के प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। यह योजना अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने तैयार की है।
विज्ञापन


इस योजना में केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर मॉडल इंटर कॉलेज खोले जाएंगे और इंटर पास अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग, मेडिकल, पॉलीटेक्निक, बैंकिंग व रेलवे आदि परीक्षाओं के लिये कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रावास की सुविधा भी मिलेगी। शुरू में 50 छात्र-छात्राओं के बैच से कोचिंग प्रारंभ की जाएगी। मॉडल कॉलेजों में कम से कम 60 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उसी जिले के सरकारी तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों या मदरसों से लिए जाएंगे तथा 40 प्रतिशत छात्र प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से प्रवेश परीक्षा के आधार पर लिए जाएंगे।

कम से कम 50 प्रतिशत सीटों पर अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। इनके उपलब्ध न होने की दशा में इन सीटों को अन्य श्रेणी के छात्र-छात्राओं से भरा जाएगा।


पहले दौर में छह शहरों में खुलेंगे मॉडल कॉलेज
प्रथण चरण में प्रदेश के अल्पसंख्यक बहुल छह जिलों में मॉडल इंटर कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है। इनमें रामपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, आजमगढ़, कानपुर नगर तथा हापुड़ शामिल हैं। इन शहरों के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में भी अल्पसंख्यकों की ज्यादा आबादी को देखते हुए इनका चयन किया गया है।

ऐसे लागू की जाएगी योजना
योजना नगरीय और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए होगी।
लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग मॉडल इंटर कॉलेज खोले जाएंगे।
कॉलेजों में आईसीटी (इन्फार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) सुविधा होगी।
विज्ञान, गणित व अंग्रेजी की शिक्षा पर विशेष जोर होगा।
अच्छी पुस्तकों और पत्रिकाओं से सुसज्जित पुस्तकालय भी बनेगा।
योजना ऐसे ब्लाकों में जहां कुल आबादी में अल्पसंख्यक 25 फीसदी हों।
पांच गांवों का समूह बनेगा। इसमें 50 फीसदी अल्पसंख्यक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed