फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   education

नौनिहालों ने दी सीख, पर्यावरण कैसे रखें संतुलित

Sun, 06 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
education
फोटो-2-बलरामपुर में आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को वात्सल्य ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में ऑनलाइन प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने लोगों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की टिप्स देते हुए पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कक्षा पांच की छात्राओं ने अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में वैष्णवी यादव ने प्रथम, अनन्या चौहान ने द्वितीय व रीत जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी भाषण प्रतियोगिता में नाजरीन व अजीम ने बाजी मारी। पेड़ लगाओ कार्यक्रम में अंशु वर्मा प्रथम, अरिहंत शुक्ला ने द्वितीय व शाश्वत गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता में सृष्टि ने प्रथम, मृदुल आनंद ने द्वितीय व अभिषेक जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता श्रुति ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय तथा अभिश्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में आदित्य रावत ने प्रथम, आदर्श रावत ने द्वितीय तथा अभीश्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फोटोशूट प्रतियोगिता में सौम्या व शगुन ने प्रथम, तान्या चौधरी ने द्वितीय तथा पावनी ने तृतीय स्थान अर्जित किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष प्रसाद शुक्ला ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की कोऑर्डिनेटर्स दिव्या गिरी व आकांक्षा चौहान तथा सीईओ सत्यम शुक्ला ने बच्चों को इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षिका उपासना सिंह, जया तिवारी, सोनाली तिवारी, प्रिया तिवारी, नंदिनी सिंह, संध्या गुप्ता, रोशनी शुक्ला, नेहा, मोनिका व शिफाली जायसवाल आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed